Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana Petrol Price: हरियाणा में ₹100 के पार निकला पेट्रोल, 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, देखें अपने शहर का नया रेट

AAmandeep Singh
Haryana Petrol Price: हरियाणा में ₹100 के पार निकला पेट्रोल, 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, देखें अपने शहर का नया रेट
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा। कैथल, पानीपत और रोहतक समेत पूरे हरियाणा में आज सुबह जब लोग पेट्रोल पंपों पर पहुंचे, तो उनके होश उड़ गए। तेल कंपनियों ने शुक्रवार आधी रात से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बड़ा इजाफा कर दिया है। इस नए बदलाव के तहत पेट्रोल की कीमतों में 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के साथ ही हरियाणा के ज्यादातर जिलों में पेट्रोल का भाव ₹100 प्रति लीटर के मनोवैज्ञानिक आंकड़े को पार कर गया है। अब सूबे में पेट्रोल का औसत रेट ₹100.40 और डीजल का रेट ₹92.94 प्रति लीटर हो गया है।

अगर जिलावार आंकड़ों पर नजर डालें तो इस समय सिरसा जिला सबसे ज्यादा तप रहा है, जहां पेट्रोल की कीमत ₹101.73 प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि, पानीपत और करनाल के उपभोक्ताओं के लिए मामूली राहत की बात यह है कि यहां पेट्रोल की कीमतें अभी भी ₹100 के बैरियर से थोड़ा नीचे यानी क्रमशः ₹99.60 और ₹99.65 पर टिकी हुई हैं।

विज्ञापन

10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम; ईरान-अमेरिका तनाव का सीधा असर

मिडिल ईस्ट में भू-राजनीतिक समीकरण बदलने और ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में भारी उछाल आया है। जो क्रूड ऑयल कुछ समय पहले तक 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रहा था, वह अब उछलकर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुका है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के इसी दबाव के चलते घरेलू तेल कंपनियां भारी घाटे में चल रही थीं, जिसकी भरपाई के लिए यह कदम उठाया गया है।

चौंकाने वाली बात यह है कि आम जनता पर पिछले 10 दिनों के भीतर यह तीसरा बड़ा आर्थिक बोझ डाला गया है। इससे पहले इसी हफ्ते औसतन 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी, जबकि उसके कुछ ही दिन पहले सीधे ₹3 प्रति लीटर का तगड़ा झटका दिया गया था। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में यही आक्रमकता बनी रही, तो आने वाले दिनों में तेल और भी महंगा हो सकता है।

“अब गाड़ी में तेल कम डलवाना पड़ रहा है” – जमीन पर उतरी लाचारी

इस बेतहाशा महंगाई पर ग्राउंड जीरो से जो प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, वे आम आदमी की बेबसी को साफ बयां करती हैं। गांव माहरा के रहने वाले बुजुर्ग सुरेश कहते हैं, “पेट्रोल पंप पर जब नया रेट सुना तो पैर तले जमीन खिसक गई। इस महंगाई की पूरी मार हम जैसे गरीबों पर ही पड़ रही है। अब जेब की मजबूरी ऐसी है कि गाड़ी में तेल की मात्रा कम करवानी पड़ रही है।”

वहीं, गांव डबरपुर के पूर्व सरपंच कुलदीप ने इस पर अपनी गंभीर चिंता जताते हुए कहा, “पेट्रोल-डीजल के दाम सीधे तौर पर किसान, मजदूर और आम आदमी की दैनिक जिंदगी को प्रभावित करते हैं। रोज-रोज बढ़ते इन दामों से आम जनता पर बोझ बढ़ रहा है और मुनाफा सिर्फ कंपनियों की जेब में जा रहा है। सरकार को तुरंत हस्तक्षेप कर इस पर लगाम लगानी चाहिए।” बुजुर्ग धर्मवीर ने बेहद भावुक लहजे में कहा, “यह महंगाई आम आदमी को मार डालेगी। अब तो सिर्फ लाचारी बची है और लाचारी का इस व्यवस्था में कोई मोल नहीं होता। पहले जितने पैसों में टैंक थोड़ा बहुत भर जाता था, अब उतने में सुई भी नहीं हिलती।”

हरियाणा के प्रमुख शहरों में आज का नया रेट कार्ड

हरियाणा के अलग-अलग शहरों में वैट और लोकल ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट की वजह से कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। सूबे के प्रमुख शहरों में पेट्रोल के पुराने और नए रेट की पूरी सूची नीचे टेबल में देख सकते हैं:

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।