Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana Pink Rapido Scheme: हरियाणा में महिलाओं के लिए ‘पिंक रैपिडो’ योजना, 13 मार्च तक आवेदन का मौका

AAmandeep Singh
हरियाणा में महिलाओं के लिए ‘पिंक रैपिडो’ योजना, 13 मार्च तक आवेदन का मौका
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा। हरियाणा सरकार ने महिलाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए नई पहल शुरू की है। ‘पिंक रैपिडो’ योजना के तहत शहरों में महिला चालक दोपहिया वाहन के जरिए यात्रियों को मोबिलिटी सेवा देंगी। इस योजना के लिए महिलाओं से आवेदन मांगे गए हैं और आवेदन की अंतिम तारीख 13 मार्च तय की गई है।

सरकार के अनुसार योजना की औपचारिक शुरुआत 19 मार्च को राज्यस्तरीय कार्यक्रम में की जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी इस कार्यक्रम से योजना को लॉन्च करेंगे, जिसके बाद चयनित महिलाएं शहरों में सेवा देना शुरू करेंगी।

विज्ञापन

पहले चरण में छह शहरों से शुरुआत

पिंक रैपिडो योजना की शुरुआत पहले चरण में छह शहरों से की जाएगी। इनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, करनाल, पंचकूला और सिरसा जिले शामिल हैं।

इन शहरों में यात्रियों को छोटी दूरी की यात्रा के लिए महिला चालकों के जरिए दोपहिया वाहन सेवा उपलब्ध होगी। इससे खासकर महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षित और सुलभ परिवहन का विकल्प मिलने की उम्मीद है।

सरकार देगी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन

इस योजना के तहत चयनित महिलाओं को सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन उपलब्ध कराया जाएगा। इससे महिलाएं शहरों में यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने का काम करेंगी।

छोटी दूरी की यात्रा के लिए यह सेवा लोगों के लिए किफायती विकल्प बन सकती है। वहीं महिलाओं के लिए यह नियमित आय का नया साधन तैयार करेगी।

चयन में इन वर्गों को मिलेगी प्राथमिकता

योजना के तहत चयन प्रक्रिया में अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग समुदाय की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलने की संभावना बढ़ेगी।

सरकार का उद्देश्य है कि महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ें और शहरों में मोबिलिटी सेवाओं में उनकी भागीदारी बढ़े।

योजना के लिए यह पात्रता जरूरी

इस योजना के लिए आवेदन करने वाली महिला के पास दोपहिया वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। साथ ही दोपहिया चलाने का एक या दो साल का अनुभव होना वांछनीय है।

आवेदनकर्ता महिला की उम्र 18 से 50 साल के बीच होनी चाहिए और वह संबंधित जिले की निवासी हो। मोबाइल एप्लिकेशन और नेविगेशन टूल का सामान्य ज्ञान भी जरूरी रखा गया है। इच्छुक महिलाएं पंजीकरण और जानकारी के लिए जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकती हैं।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।