Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

हरियाणा में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती: युवाओं की मांग पर झुकी राज्य सरकार, HSSC चेयरमैन ने किया उम्र में 3 साल की छूट का ऐलान

VVinita Kohli
हरियाणा में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती:  युवाओं की मांग पर झुकी राज्य सरकार, HSSC चेयरमैन ने किया उम्र में 3 साल की छूट का ऐलान
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: हरियाणा में प्रस्तावित 5500 पुलिस कॉन्स्टेबलों की भर्ती को लेकर उम्र की उलझन में फंसे हजारों युवाओं को राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है। हरियाणा सरकार ने पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में अभ्यर्थियों को 3 वर्ष की आयु छूट देने का फैसला किया है। इस फैसले की जानकारी हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने स्वयं अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से साझा की। हिम्मत सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा कि सीईटी 2025 के अंतर्गत विज्ञापित पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में आयु छूट को लेकर अभ्यर्थियों की ओर से लगातार मांग की जा रही थी। इन मांगों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा आयोग को पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में 3 वर्ष की आयु छूट प्रदान करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं, जिन पर आयोग कार्य कर रहा है।

विज्ञापन

सीईटी में देरी बनी विवाद की वजह

पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती को लेकर पिछले कई दिनों से युवाओं में असंतोष देखा जा रहा था। दरअसल, कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के आयोजन में हुई देरी के कारण बड़ी संख्या में योग्य अभ्यर्थी आयु सीमा पार कर गए थे। इन युवाओं का कहना था कि वर्ष 2022 के बाद विभिन्न प्रशासनिक कारणों से सीईटी परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी, जिसके चलते वे भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो गए। अभ्यर्थी सामान्य और आरक्षित दोनों वर्गों के लिए 3 वर्ष की आयु छूट की मांग कर रहे थे। इसी मांग को लेकर 19 दिसंबर को कुछ युवा मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलने भी पहुंचे थे। इन युवाओं ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2022 और 2023 में निकली पुलिस भर्तियों के लिए आवेदन किया था, लेकिन बाद में वे भर्तियां रद्द कर दी गईं। इसके कारण उनका भविष्य अधर में लटक गया।

मुख्यमंत्री ने दिया था आश्वासन

युवाओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती का उदाहरण भी दिया था, जहां इसी तरह की परिस्थितियों में अभ्यर्थियों को आयु में छूट प्रदान की गई थी। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उस समय युवाओं को आश्वासन दिया था कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और उनके साथ न्याय किया जाएगा।

सीएम के निर्देशों के बाद आयोग का फैसला

अब मुख्यमंत्री नायब सैनी के निर्देशों के बाद हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने अभ्यर्थियों की मांग को स्वीकार करते हुए पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में 3 साल की आयु छूट देने का निर्णय लिया है। आयोग चेयरमैन हिम्मत सिंह ने इस फैसले को योग्य अभ्यर्थियों को समान अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय विशेष रूप से उन अभ्यर्थियों के हित में लिया गया है, जिनके लिए 2022 के बाद सीईटी परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी थी और वर्ष 2025 में दोबारा सीईटी आयोजित की गई है। आयु में दी गई यह छूट उन हजारों युवाओं को राहत देगी, जो केवल उम्र की वजह से पुलिस भर्ती में आवेदन करने से वंचित रह गए थे।

हजारों युवाओं को मिलेगा लाभ

सरकार के इस फैसले से अब बड़ी संख्या में ऐसे युवा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे, जो लंबे समय से इस अवसर की प्रतीक्षा कर रहे थे। अभ्यर्थियों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे न्यायपूर्ण और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने वाला कदम बताया है।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।