Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

हरियाणा पुलिस ने आतंक वित्तपोषण मामले में पंजाब के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

VVinita Kohli
हरियाणा पुलिस ने आतंक वित्तपोषण मामले में पंजाब के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

गुरुग्राम: हरियाणा पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मेवात क्षेत्र में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने और आतंक वित्तपोषण के मामले में पंजाब के संगरूर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी संदीप उर्फ ​​सनी (22) ने खुलासा किया कि उसने आतंकी वित्तपोषण नेटवर्क के सरगना रिजवान के साथ 50,000 रुपये का लेन-देन किया था, जिसका कथित तौर पर एक विदेशी मादक पदार्थ गिरोह से संबंध था। इसने कहा कि सोमवार को संदीप की गिरफ्तारी के साथ इस मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

पुलिस उपाधीक्षक एवं एसआईटी के प्रमुख अभिमन्यु लोहान ने शुक्रवार को बताया कि संदीप विदेशी मादक पदार्थ गिरोह के सीधे संपर्क में था और मुख्य आरोपी रिजवान से उसके करीबी संबंध थे, जिसे पिछले साल नवंबर में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि पुलिस को रिजवान के बैंक खाते से संदीप को 50,000 रुपये के हस्तांतरण का पता चला है। इस संबंध में एक वरिष्ठ जांच अधिकारी ने बताया था कि मुख्य आरोपी रिजवान को पिछले साल 26 नवंबर को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ‘आईएसआई’ के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।