Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana Police Transfer: हरियाणा पुलिस में 46 HPS अधिकारियों का तबादला, आधी रात को जारी हुई लिस्ट

AAmandeep Singh
हरियाणा पुलिस में 46 HPS अधिकारियों का तबादला, आधी रात को जारी हुई लिस्ट
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा। हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार की देर रात गृह विभाग ने पुलिस महकमे में बड़ा उलटफेर किया। सरकार ने एक साथ 46 हरियाणा पुलिस सेवा (HPS) अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए, जिससे फील्ड से लेकर हेडक्वार्टर तक हलचल मच गई है। इस तबादला सूची में 35 डीएसपी और 11 एसीपी के नाम शामिल हैं। अधिकारियों को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Vigilance), नशीले पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (Narcotics), और अपराध जांच विभाग (CID) जैसी अहम शाखाओं में तैनात किया गया है।

फील्ड और विंग्स में बड़ा बदलाव: किसे कहां मिली कमान?

विज्ञापन

नई सूची के मुताबिक, कई जिलों के डीएसपी को बदला गया है। प्रणय कुमार और मुकेश कुमार को पानीपत में डीएसपी तैनात किया गया है, जबकि सिद्धार्थ को शाहाबाद की कमान सौंपी गई है। वहीं, नूंह और सिरसा जैसे संवेदनशील जिलों में भी नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। सुरिंदर कौर और हरदीप सिंह को नूंह की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि सुभाष चंदर और सुखबीर सिंह सिरसा में मोर्चा संभालेंगे। रेलवे पुलिस अंबाला छावनी में देवेंद्र सिंह को भेजा गया है।

कमिश्नरेट में भी फेरबदल: गुरुग्राम-फरीदाबाद के एसीपी बदले

प्रदेश के बड़े औद्योगिक शहरों में भी तैनातियों में बदलाव हुआ है। फरीदाबाद पुलिस कमिश्नरेट में पंकज कुमार (मुजेसर), संदीप मोर (सराय), और रवि खुंडिया (बल्लभगढ़) को सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) नियुक्त किया गया है। वहीं, गुरुग्राम में गौरव फोगाट, मनोज कुमार और नवीन शर्मा बतौर एसीपी कानून व्यवस्था की कमान संभालेंगे। भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए राज्य सतर्कता ब्यूरो में भी अभिलाष जोशी, मुनिश सहगल और प्रियंशु दीवान जैसे तेजतर्रार अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी गई है।

महत्वपूर्ण तैनातियों पर एक नजर:

अधिकारी का नाम नई तैनाती

प्रणय कुमार डीएसपी, पानीपत

अमन यादव डीएसपी, सीआईडी

सुरिंदर कौर डीएसपी, नूंह

रमेश चंद्र डीएसपी, कैथल

सिद्धार्थ डीएसपी, शाहाबाद

पंकज कुमार एसीपी, मुजेसर (फरीदाबाद)

गौरव फोगाट एसीपी, गुरुग्राम

डॉ. कविता डीएसपी, नारनौल

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।