Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana Police Bribe Case: विजिलेंस का बड़ा एक्शन: महिला ASI रिश्वत लेते गिरफ्तार, ₹35 हजार में तय हुआ था सौदा

AAmandeep Singh
विजिलेंस का बड़ा एक्शन: महिला ASI रिश्वत लेते गिरफ्तार, ₹35 हजार में तय हुआ था सौदा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

अंबाला।  हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच अंबाला विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। 3 अप्रैल को ब्यूरो की टीम ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी थाने की महिला हेल्प डेस्क में तैनात ASI शर्मिला मलिक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

मिली जानकारी के अनुसार, शर्मिला मलिक ने एक व्यक्ति से उसके रिश्तेदार के खिलाफ दर्ज शिकायत को रफा-दफा करने और उसके पक्ष में गवाही देने के लिए सौदेबाजी की थी। आरोपी महिला अधिकारी ने जिला अदालत परिसर के पास जैसे ही रिश्वत की रकम पकड़ी, पहले से घात लगाकर बैठी विजिलेंस टीम ने उसे दबोच लिया।

विज्ञापन

₹35,000 में हुआ था ‘ईमान’ का सौदा

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके एक रिश्तेदार के खिलाफ उसकी पत्नी ने महिला हेल्प डेस्क में शिकायत दे रखी थी। जांच अधिकारी ASI शर्मिला मलिक ने इस मामले में आरोपी पक्ष की मदद करने और सिमरनजीत सिंह के हक में बयान दर्ज करने के बदले 35 हजार रुपये की डिमांड रखी थी।

भ्रष्टाचार की इस डील में आरोपी एएसआई ने 2 हजार रुपये एडवांस के तौर पर पहले ही वसूल लिए थे और बाकी के 33 हजार रुपये आज यानी शुक्रवार को मांगे थे।

विजिलेंस का जाल और रंगे हाथ गिरफ्तारी

शिकायत मिलते ही सतर्कता ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया। टीम ने नोटों पर खास पाउडर लगाकर शिकायतकर्ता को भेजा और स्वतंत्र गवाहों की तैनाती कर दी। जैसे ही शर्मिला मलिक ने अदालत परिसर के पास रिश्वत की शेष राशि स्वीकार की, विजिलेंस टीम ने उसे काबू कर लिया।

जब उसके हाथ धुलवाए गए तो वे गुलाबी हो गए, जो रिश्वत लेने का पुख्ता प्रमाण था। ब्यूरो की टीम ने पूरी कार्रवाई को पारदर्शिता के साथ अंजाम दिया ताकि कोर्ट में आरोपी के खिलाफ सबूत टिक सकें। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर आगामी पूछताछ की जा रही है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।