Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

हरियाणा, राजस्थान के मुख्यमंत्रियों ने एआई समिट में युवा कांग्रेस के प्रदर्शन की तीखी आलोचना की

VVinita Kohli
हरियाणा, राजस्थान के मुख्यमंत्रियों ने एआई समिट में युवा कांग्रेस के प्रदर्शन की तीखी आलोचना की
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

जयपुर/चंडीगढ़: हरियाणा और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों ने नयी दिल्ली में ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में कांग्रेस की युवा शाखा द्वारा किए गए विरोध-प्रदर्शन को लेकर कड़ी आलोचना करते हुए शुक्रवार को कहा कि विपक्षी दल ने वैश्विक मंचों पर भारत की छवि को धूमिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ जैसे गौरवशाली मंच पर कांग्रेस का आचरण शर्मनाक है। विश्व पटल पर भारत की बढ़ती साख को धूमिल करने का यह कुत्सित प्रयास इनकी राष्ट्र विरोधी सोच का प्रमाण है। उन्होंने एक बयान में कहा, जहां विश्वभर से आए विदेशी मेहमान और दिग्गज प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ भारत के उज्ज्वल भविष्य की चर्चा कर रहे थे! 

विज्ञापन

वहीं कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शर्मा ने कहा, व्यापार समझौतों पर भ्रम फैलाने से लेकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और गलवान के वीरों के शौर्य पर सवाल उठाने तक कांग्रेस ने सदैव देशहित के ऊपर अपना स्वार्थ रखा है। उन्होंने कहा, आज कांग्रेस ने करोड़ों भारतीयों के स्वाभिमान को चुनौती दी है। जनता इस नकारात्मक राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी। कांग्रेस और उसके शीर्ष नेतृत्व को बिना देर किए देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।

वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों ने घटना के विरोध में जयपुर में कांग्रेस के ‘वॉर रूम’ के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा, देश को शर्मिंदा और अपमानित करना कांग्रेस के डीएनए में है। उन्होंने कहा, शिखर सम्मेलन में के अंदर उन्होंने जिस प्रकार का कृत्य किया है, इसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है। पूरे विश्व में जब देश का सम्मान व गौरव बढ़ रहा है, उस समय जिस प्रकार की हरकत की गई है वो दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए…।

विज्ञापन

राजनीति की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।