Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana Rajya Sabha Election: हरियाणा में राज्यसभा चुनाव का मुकाबला हुआ दिलचस्प

AAmandeep Singh
हरियाणा में राज्यसभा चुनाव का मुकाबला हुआ दिलचस्प
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा। चंडीगढ़ में होने वाला हरियाणा राज्यसभा चुनाव इस बार सियासी तौर पर बेहद दिलचस्प होता जा रहा है। राज्यसभा की दो सीटों के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में उतरने से मुकाबला सीधा नहीं रहा। 16 मार्च को होने वाली वोटिंग में हर विधायक का वोट निर्णायक माना जा रहा है और उसी दिन शाम तक परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।

मौजूदा विधानसभा गणित के अनुसार भाजपा और कांग्रेस दोनों को एक-एक सीट मिलने की स्थिति बन रही है। लेकिन तीसरे उम्मीदवार के मैदान में आने से सियासी हलचल बढ़ गई है और पार्टियां अपने विधायकों को एकजुट रखने में जुट गई हैं।

विज्ञापन

INLD के दो वोटों पर टिकी सबकी नजर

इस चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल के दो वोट अचानक अहम बन गए हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों की नजर INLD के रुख पर टिकी हुई है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता संपत सिंह ने कहा कि इस मुद्दे पर पार्टी बैठक के बाद ही फैसला करेगी। ऐसे में वोटिंग वाले दिन INLD का निर्णय प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ सकता है।

बीजेपी ने बढ़ाई सक्रियता, केंद्रीय पर्यवेक्षक पहुंचे

राज्यसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने भी अपनी रणनीति तेज कर दी है। पार्टी हाईकमान ने इस चुनाव के लिए हर्ष सांघवी को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

हर्ष सांघवी मंगलवार रात पंचकूला पहुंचे और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री नायब सैनी और अन्य मंत्रियों के साथ लंबी बैठक की। बैठक में चुनाव प्रबंधन को लेकर जिम्मेदारियां तय की गईं और 13 मार्च से सभी प्रमुख नेताओं को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए।

कांग्रेस और INLD के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज

चुनाव से पहले कांग्रेस और INLD के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं। दोनों दल एक-दूसरे पर भाजपा को फायदा पहुंचाने के आरोप लगा रहे हैं।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर INLD भाजपा या उसके समर्थित उम्मीदवार को वोट देती है तो यह साफ हो जाएगा कि पार्टी भाजपा की बी टीम की तरह काम कर रही है।

क्रॉस वोटिंग के डर से कांग्रेस की नई रणनीति

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की आशंका से कांग्रेस सतर्क हो गई है। पार्टी ने अपने सभी 37 विधायकों को हिमाचल प्रदेश भेजने की तैयारी शुरू कर दी है ताकि मतदान तक उन्हें एक साथ रखा जा सके।

बताया जा रहा है कि 13 मार्च को विधायकों को हिमाचल भेजा जा सकता है। कांग्रेस के प्रभारी बीके हरिप्रसाद 12 मार्च को चंडीगढ़ पहुंचेंगे और संभव है कि वे भी विधायकों के साथ हिमाचल प्रदेश जाएं।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।