Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Rewari Hypnotism Fraud Case: रेवाड़ी में सम्मोहन वाली ठगी, पूर्व सैनिक की पत्नी को रुमाल दिखाकर ठगे सोने के कुंडल

GGaganpreet Kaur
रेवाड़ी में सम्मोहन वाली ठगी, पूर्व सैनिक की पत्नी को रुमाल दिखाकर ठगे सोने के कुंडल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

रेवाड़ी। शहर के व्यस्त बाजार इलाके से ठगी का एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसने पुलिस और आम जनता दोनों को हैरत में डाल दिया है। यहाँ गिंदोखर गांव की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला कुसुमलता को दो अज्ञात बदमाशों ने सरेराह अपनी बातों के जाल और रुमाल के जादू (सम्मोहन) में फंसा लिया। बदमाश बेहद शातिराना अंदाज में महिला के कानों से सोने के कीमती कुंडल उतरवाकर रफूचक्कर हो गए। होश आने पर जब महिला ने अपना थैला चेक किया, तो उसमें सोने के गहनों की जगह सिर्फ 10 रुपये का एक नोट लिपटा मिला।

मदद के बहाने जाल में फंसाया, फिर शुरू किया सम्मोहन का खेल

विज्ञापन

पीड़ित कुसुमलता ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि वे 18 जून की सुबह अपने दांत के दर्द की दवा लेने रेवाड़ी आई थीं। अस्पताल से लौटने के दौरान रास्ते में उन्हें एक युवक मिला, जिसने खुद को बेरोजगार बताते हुए धारूहेड़ा जाने के लिए 20 रुपये की मदद मांगी। महिला ने इंसानियत के नाते उसे ऑटो का किराया दे दिया। लेकिन वह युवक लगातार उनके साथ चलता रहा और दिल्ली जाने की बात कहकर 500 रुपये और ऐंठ लिए। इसी बीच उसका एक और साथी वहां आ पहुंचा और उन्होंने महिला के सामने सफेद रंग का रुमाल घुमाना शुरू कर दिया।

कुंडल उतारकर सीढ़ियों पर बैठ गई महिला, सीसीटीवी में खुलासा

कुसुमलता के अनुसार, रुमाल सामने आते ही उनका खुद के दिमाग पर नियंत्रण नहीं रहा। आरोपी जैसा कहते गए, वे वैसा ही करती चली गईं। दोनों युवक उन्हें एक दुकान के कोने में ले गए और उनके कानों से 12 ग्राम सोने के कुंडल उतरवा लिए। आरोपियों ने झांसा दिया कि उन्होंने कुंडल एक पोटली में बांधकर उनके थैले में रख दिए हैं।

सामने आए दो सीसीटीवी वीडियो (CCTV Footages) में यह पूरा घटनाक्रम साफ नजर आ रहा है। सुबह 8:36 से 8:47 बजे के बीच चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे में साफ दिख रहा है कि किस तरह दोनों आरोपी महिला को बातों में उलझाए हुए हैं। एक समय ऐसा भी आता है जब महिला पूरी तरह सम्मोहित होकर पास की दुकान की सीढ़ियों पर सुध-बुध खोकर बैठ जाती है। जाते-जाते आरोपी झज्जर चौक की तरफ भागने से पहले उनके थैले में लाल रंग की एक नकली पोटली डालते हुए दिखाई दे रहे हैं।

डीसी-एसपी तक पहुंचा मामला, आरोपियों की तलाश तेज

पीड़ित महिला एक सम्मानित परिवार से ताल्लुक रखती हैं; उनके पति पूर्व सैनिक हैं, एक बेटा सेना में है और दूसरा बेटा एक्साइज इंस्पेक्टर है। वारदात का अहसास होने के बाद पीड़िता ने तुरंत गोकलगेट पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी जिला उपायुक्त (DC) और पुलिस अधीक्षक (SP) को भी दी गई है। गोकलगेट चौकी प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपियों के चेहरे पूरी तरह साफ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और इन शातिर ठगों को दबोचने के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं।

विज्ञापन

रेवाड़ी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।