Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Agarwal Vaish Samaj Haryana: अग्रवाल वैश्य समाज युवा इकाई का पदग्रहण समारोह कल, पिहोवा से बड़ी संख्या में पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल

GGaganpreet Kaur
अग्रवाल वैश्य समाज युवा इकाई का पदग्रहण समारोह कल, पिहोवा से बड़ी संख्या में पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पिहोवा (अभिषेक पूर्णिमा) अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा की युवा इकाई को और अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए कल, 21 जून को करनाल में एक विशाल प्रांतीय पदग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस गरिमामयी कार्यक्रम में हरियाणा के कोने-कोने से वैश्य समाज की दिग्गज हस्तियां, नवनियुक्त युवा पदाधिकारी और प्रबुद्ध समाजसेवी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के जुझारू प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला मौजूद रहेंगे, जो युवा शक्ति को समाज निर्माण का संकल्प दिलाएंगे।

सभी जिलों में संगठन का विस्तार, युवाओं में भारी उत्साह

विज्ञापन

अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा युवा इकाई के सह-प्रभारी व प्रदेश सचिव हरिओम अग्रवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि संगठन ने हाल ही में प्रदेश के सभी जिलों में युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इन ग्राउंड लेवल नियुक्तियों के बाद से ही युवाओं के भीतर समाज सेवा को लेकर एक नया जोश और गजब की ऊर्जा देखी जा रही है। उन्होंने कहा, “युवा शक्ति ही किसी भी समाज की रीढ़ होती है। युवा इकाई के माध्यम से हमारा प्रयास समाज को कुरीतियों से मुक्त करना और नई प्रगतिशील दिशा देना है।” हरिओम अग्रवाल ने समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि वे रविवार को ज्यादा से ज्यादा संख्या में करनाल पहुंचकर नई टीम का हौसला बढ़ाएं।

युवा नेतृत्व से समाज को मिलेगी नई रफ्तार: चंद्रगुप्त मंगला सोनू

उधर, अग्रवाल वैश्य समाज पिहोवा के प्रधान चंद्रगुप्त मंगला (सोनू) ने भी इस आयोजन को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने पिहोवा क्षेत्र के समाजसेवियों और युवाओं से आह्वान किया है कि वे इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में करनाल पहुंचें। चंद्रगुप्त मंगला ने जोर देकर कहा, “आज के दौर में युवाओं को सामाजिक और सांगठनिक गतिविधियों से जोड़ना वक्त की सबसे बड़ी जरूरत है। जब युवा वर्ग अपनी ऊर्जा को समाज हित में लगाता है, तो विकास के पहिए को दोगुनी रफ्तार मिलती है।”

पिहोवा प्रधान ने भरोसा जताया कि करनाल का यह मंच न केवल वैश्य समाज की एकता और सांगठनिक मजबूती का गवाह बनेगा, बल्कि आने वाले दिनों में यह समारोह युवा नेतृत्व को एक नई और प्रभावी पहचान देने में मील का पत्थर साबित होगा। पिहोवा से प्रतिनिधिमंडल को रवाना करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।