Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana Roadways Protest: रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा ऐलान: 24 मई को परिवहन मंत्री अनिल विज के आवास का करेंगे घेराव

AAmandeep Singh
रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा ऐलान: 24 मई को परिवहन मंत्री अनिल विज के आवास का करेंगे घेराव
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा। हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी एक बार फिर आंदोलन की राह पर हैं। शनिवार को रोहतक में जुटी ‘हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन’ की अहम बैठक में सरकार की घेराबंदी की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई।

यूनियन ने साफ कर दिया है कि 24 मई को पूरे प्रदेश से कर्मचारी अंबाला पहुंचेंगे और परिवहन मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव कर अपना मांग पत्र सौंपेंगे। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार रोडवेज का निजीकरण कर इसे पूंजीपतियों के हाथ में सौंपना चाहती है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

रोहतक में बनी रणनीति; सुभाष लांबा बोले- निजीकरण के नाम पर हो रहा खेल

बैठक में विशेष रूप से पहुंचे अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय प्रधान सुभाष लांबा ने सरकार की नीतियों पर जमकर प्रहार किया। लांबा ने कहा कि सरकार ‘नेशनल मुद्रीकरण पाइपलाइन’ के नाम पर सरकारी विभागों को खत्म करने पर तुली है।

विभाग में कच्चे कर्मचारियों की भर्ती कर पक्की नौकरियों के रास्ते बंद किए जा रहे हैं। वहीं, यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र दिनोद ने कहा कि हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेशों के बावजूद सरकार अस्थाई कर्मचारियों को पक्का करने में जानबूझकर देरी कर रही है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है।

अग्निशमन विभाग के आंदोलन को मिला साथ, मांगों की लंबी फेहरिस्त

रोडवेज कर्मचारियों ने इस दौरान एक बड़ा फैसला लेते हुए आंदोलनरत अग्निशमन विभाग (Fire Brigade) के कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया है। यूनियन ने प्रस्ताव पास किया है कि यदि फायर ब्रिगेड कर्मी हड़ताल पर रहते हैं, तो रोडवेज का कोई भी चालक उनकी जगह ड्यूटी देने नहीं जाएगा।

कर्मचारियों की मुख्य मांगों में आठवें वेतन आयोग का गठन, पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) की बहाली, समान काम-समान वेतन और चालकों-परिचालकों का पे-ग्रेड बढ़ाना शामिल है। साथ ही 22 फरवरी 2026 को महानिदेशक के साथ हुई वार्ता में मानी गई शर्तों को तुरंत लागू करने की मांग भी उठाई गई है।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।