Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana Roadways Time Table: हरियाणा रोडवेज का नया टाइम टेबल जारी, रोहतक-बैजनाथ, नूंह-हिसार और दिल्ली-शिमला रूट पर बसें

AAmandeep Singh
हरियाणा रोडवेज का नया टाइम टेबल जारी, रोहतक-बैजनाथ, नूंह-हिसार और दिल्ली-शिमला रूट पर बसें
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़। हरियाणा रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई प्रमुख रूटों पर बस सेवाओं की नई समय सारणी जारी की है। नई व्यवस्था के तहत रोहतक से बैजनाथ धाम, नूंह से हिसार और दिल्ली से शिमला के लिए बस सेवाएं शुरू या फिर से चालू की गई हैं। रोहतक, हिसार, सिरसा और फतेहाबाद समेत कई डिपो से चलने वाली बसों का शेड्यूल तय किया गया है, जिससे प्रदेश के अलग-अलग जिलों से सफर करने वाले यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी।

रोहतक, पानीपत, करनाल और गुरुग्राम जैसे शहरों से रोजाना हजारों लोग धार्मिक स्थलों और बड़े शहरों की यात्रा करते हैं। नई समय सारणी लागू होने से यात्रियों को बसों के समय की स्पष्ट जानकारी मिलेगी और यात्रा की योजना बनाना आसान होगा।

विज्ञापन

रोहतक से बैजनाथ धाम के लिए बस सेवा

हरियाणा राज्य परिवहन के रोहतक डिपो ने बैजनाथ धाम के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। यह बस रोहतक से चलकर पानीपत, करनाल, अंबाला, ऊना, कांगड़ा और पालमपुर होते हुए बैजनाथ पहुंचेगी। बस रोहतक से शाम 5:00 बजे रवाना होगी। गोहाना से शाम 5:30 बजे, पानीपत से शाम 6:15 बजे, अंबाला से रात 8:30 बजे और चंडीगढ़ सेक्टर-43 से रात 11:00 बजे आगे के लिए रवाना होगी।

वापसी में यह बस बैजनाथ से शाम 5:30 बजे चलेगी। इसके बाद चंडीगढ़ सेक्टर-17 से रात 12:30 बजे और दिल्ली से रोहतक के लिए सुबह 5:30 बजे पहुंचेगी। विभाग के अनुसार समय सारणी में जरूरत पड़ने पर बदलाव किया जा सकता है।

नूंह से हिसार के बीच बस सेवा फिर शुरू

मेवात क्षेत्र के यात्रियों के लिए भी राहत की खबर है। हरियाणा राज्य परिवहन के नूंह डिपो ने कोरोना काल से बंद अपनी नूंह-हिसार बस सेवा को दोबारा शुरू कर दिया है। यह बस नूंह से झज्जर और हिसार के बीच चलेगी। रास्ते में सोहना, गुरुग्राम, झज्जर, बेरी, महम और हांसी जैसे प्रमुख शहर आएंगे।

बस नूंह से दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी। सोहना से दोपहर 2:00 बजे, गुरुग्राम से 3:00 बजे, झज्जर से शाम 4:20 बजे और बेरी से 4:45 बजे चलकर शाम करीब 7:15 बजे हिसार पहुंचेगी। वापसी में यह बस अगले दिन हिसार से सुबह 7:25 बजे चलेगी। इसके बाद हांसी से सुबह 7:55 बजे और महम से सुबह 8:45 बजे आगे के स्टॉप के लिए रवाना होगी।

दिल्ली से शिमला के लिए नई बस सेवा

दिल्ली से शिमला जाने वाले यात्रियों के लिए भी हरियाणा रोडवेज ने नई सुविधा शुरू की है। पानीपत डिपो की यह बस दिल्ली से चंडीगढ़ होते हुए शिमला तक जाएगी। यह बस दिल्ली से सुबह 10:30 बजे चलेगी। पानीपत से दोपहर 12:30 बजे, करनाल से 1:20 बजे, अंबाला से 2:40 बजे और चंडीगढ़ सेक्टर-43 से शाम 4:30 बजे रवाना होकर रात करीब 8:00 बजे शिमला पहुंचेगी।

वापसी में यह बस शिमला से सुबह 4:20 बजे चलेगी और चंडीगढ़ सेक्टर-17 से शाम 7:40 बजे आगे के लिए रवाना होगी। नई बस सेवा से दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।