Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

RTE Admission Haryana: हरियाणा RTE एडमिशन पर बड़ा अपडेट: प्राइवेट स्कूलों को आज देनी होगी दाखिलों की पूरी जानकारी

AAmandeep Singh
हरियाणा RTE एडमिशन पर बड़ा अपडेट: प्राइवेट स्कूलों को आज देनी होगी दाखिलों की पूरी जानकारी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा। हरियाणा के प्राइवेट स्कूलों में आरटीई के तहत दाखिला पाने की आस लगाए हजारों परिवारों के लिए आज का दिन बेहद अहम है। शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार, सोमवार को सभी निजी स्कूलों को पोर्टल पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी। इससे न केवल यह पता चलेगा कि किस ब्लॉक के किस स्कूल ने कितने आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को अपने यहां जगह दी है, बल्कि उन कारणों पर भी रोशनी पड़ेगी जिनके आधार पर स्कूल दाखिलों को रद्द कर रहे हैं। गौरतलब है कि रविवार रात 12 बजे तक स्कूलों के पास डेटा अपडेट करने की अंतिम मोहलत थी।

आंकड़ों का गणित: 41 हजार आवेदनों में से 21 हजार को मिली हरी झंडी

विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, इस सत्र में आरटीई के तहत पूरे प्रदेश से कुल 41,045 आवेदन प्राप्त हुए थे। गहन छानबीन के बाद विभाग ने 40,892 आवेदनों के दस्तावेजों का मिलान किया, जिनमें से मुख्यालय ने 31,009 बच्चों की पात्रता पर मुहर लगाई। हालांकि, वेरिफिकेशन के अंतिम चरण के बाद केवल 21,752 बच्चों को ही स्कूल अलॉट किए जा सके। विभाग ने 1,804 आवेदनों को तकनीकी या अन्य खामियों के चलते रद्द कर दिया था।

पहली कक्षा के बच्चों में सबसे ज्यादा क्रेज

दाखिले की दौड़ में सबसे आगे पहली कक्षा के छात्र रहे। इस वर्ग में कुल 8,538 आवेदन मिले थे, जिनमें से 7,680 बच्चों को उनकी पसंद या नजदीकी के आधार पर स्कूल आवंटित किए गए। वहीं, यूकेजी (UKG) में 4,561 आवेदनों में से 1,909 और एलकेजी (LKG) में 4,602 आवेदनों में से केवल 1,283 बच्चों को ही सीट मिल सकी। अब निदेशालय यह देखना चाहता है कि अलॉटमेंट के बाद वास्तव में कितने बच्चे स्कूल की दहलीज पार कर पाए हैं।

वेरिफिकेशन के बाद होगी कार्रवाई

हिसार सहित प्रदेश के सभी जिलों में आज इस बात की स्क्रूटनी शुरू हो जाएगी कि स्कूलों ने अलॉट किए गए बच्चों को प्रवेश देने में कितनी रुचि दिखाई है। कई बार शिकायतें आती हैं कि निजी स्कूल कागजी कार्रवाई या अन्य बहानों से गरीब बच्चों को दाखिला देने से कतराते हैं। हेड ऑफिस की तरफ से सीटों की तुलना में हुए असल दाखिलों की सघन जांच की जाएगी। यदि किसी स्कूल ने बिना किसी ठोस कारण के निदेशालय द्वारा अलॉट किए गए बच्चे का दाखिला रद्द किया है, तो उस पर विभाग का डंडा चल सकता है।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।