Breaking News
Patti Border Heroin Seizure : सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बुर्ज मे पुलिस ने 906 ग्राम हेरोइन और 80 ग्राम पैकिंग सामान बरामदBihar train thief viral video: बिहार में चलती ट्रेन से मोबाइल चुराना पड़ा भारी, यात्रियों ने खिड़की से लटकाकर नीचे फेंका; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहसपंजाब सरकार के OSD राजबीर घुम्मन पर ED का शिकंजा, जालंधर में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्जNarnaul: UGC, scst एक्ट, व जातीगत आरक्षण के विरुद्ध लड़ाई , 15 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन मे शामिल होगा वैश्य समाजAmbala water crisis: अंबाला की गीता नगरी में फूटा जल संकट का गुस्सा, महीने भर से पानी को तरस रहे लोग, जेई को घेराPatti Border Heroin Seizure : सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बुर्ज मे पुलिस ने 906 ग्राम हेरोइन और 80 ग्राम पैकिंग सामान बरामदBihar train thief viral video: बिहार में चलती ट्रेन से मोबाइल चुराना पड़ा भारी, यात्रियों ने खिड़की से लटकाकर नीचे फेंका; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहसपंजाब सरकार के OSD राजबीर घुम्मन पर ED का शिकंजा, जालंधर में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्जNarnaul: UGC, scst एक्ट, व जातीगत आरक्षण के विरुद्ध लड़ाई , 15 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन मे शामिल होगा वैश्य समाजAmbala water crisis: अंबाला की गीता नगरी में फूटा जल संकट का गुस्सा, महीने भर से पानी को तरस रहे लोग, जेई को घेरा

Haryana Safai Karamchari Strike: हरियाणा में सफाई कर्मचारियों का उग्र आंदोलन, बहादुरगढ़ में देर रात 2 बजे पुलिस और कर्मचारियों में झड़प

AAmandeep Singh
Haryana Safai Karamchari Strike: हरियाणा में सफाई कर्मचारियों का उग्र आंदोलन, बहादुरगढ़ में देर रात 2 बजे पुलिस और कर्मचारियों में झड़प

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों का उग्र आंदोलन, बहादुरगढ़ में देर रात 2 बजे पुलिस और कर्मचारियों में झड़प

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Haryana Safai Karamchari Strike: हरियाणा में सफाई व्यवस्था को लेकर उठ खड़ा हुआ विवाद अब सड़कों पर खुले संग्राम का रूप ले चुका है। हिसार के बाद अब झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में देर रात प्रशासन और प्रदर्शनकारी सफाईकर्मी आमने-सामने आ गए। करीब 28 दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे कर्मचारियों ने 2 सितंबर तक हड़ताल बढ़ाने का फैसला किया था। इसी बीच मंगलवार देर रात करीब 2 बजे जब पुलिस और नगर परिषद की टीम कूड़ा उठाने डलाव घर पहुंची, तो वहां पहले से तैनात कर्मचारियों ने इसका पुरजोर विरोध शुरू कर दिया।

महिला कर्मियों को घसीटने का आरोप, जेसीबी पर चढ़कर रोका कचरा उठान

विज्ञापन

स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए कर्मचारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठियां फटकारनी शुरू कर दीं। चश्मदीदों और कर्मचारियों का आरोप है कि पुलिस ने महिला व पुरुष कर्मचारियों को जबरन घसीट-घसीटकर हिरासत में लिया। इस कार्रवाई के विरोध में गुस्साए कर्मचारी और उग्र हो गए और कई महिला सफाईकर्मी विरोध जताते हुए जेसीबी मशीन पर चढ़ गईं। प्रदर्शनकारियों ने कूड़ा उठाने आए वाहनों के टायरों की हवा निकाल दी, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। यह पूरा हंगामा तड़के 5 बजे तक चलता रहा।

हिसार में पूर्व डिप्टी सीएम की कोठी के बाहर भिड़ंत, एसएचओ की खींची वर्दी

बहादुरगढ़ से ठीक पहले मंगलवार को हिसार में भी कचरा उठान को लेकर भारी हिंसा देखने को मिली थी। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की कोठी के बाहर जब पुलिस सुरक्षा में कचरा गाड़ियां भेजी गईं, तो हड़ताली कर्मचारियों ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। टकराव इतना बढ़ा कि प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी के ड्राइवर को बाहर खींचकर हाथापाई शुरू कर दी। इसी दौरान माहौल संभाल रहे एसएचओ की वर्दी खींचने और धक्का-मुक्की की घटनाएं हुईं। इस हिंसक झड़प में करीब 7 पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं।

वीडियो वायरल होने से गर्माया माहौल, कूड़ा डलाव घरों की सुरक्षा सख्त

घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को लाठियों के दम पर खदेड़ते और एक महिला कर्मी को धक्का देते नजर आ रहे हैं। झड़प में कई सफाई कर्मचारियों के चोटिल होने की खबर है, जिन्हें मेडिकल जांच के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया। लगातार बिगड़ते हालात को देखते हुए हरियाणा प्रशासन ने सभी प्रमुख शहरों के कूड़ा डलाव घरों और कचरा ढोने वाली गाड़ियों पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है ताकि वैकल्पिक व्यवस्था से सफाई का काम जारी रखा जा सके।

यह भी पढ़ें– Haryana Assembly Monsoon Session: हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र आज से, HKRN भर्ती पर घमासान के आसार, पेश होंगे 13 विधेयक

विज्ञापन

झज्जर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।