Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana School Tablet Return: हरियाणा बोर्ड रिजल्ट पर बड़ा अपडेट: टैबलेट न लौटाने वाले 500 छात्रों का परिणाम रोक सकता है शिक्षा विभाग

AAmandeep Singh
हरियाणा बोर्ड रिजल्ट पर बड़ा अपडेट: टैबलेट न लौटाने वाले 500 छात्रों का परिणाम रोक सकता है शिक्षा विभाग
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा। हरियाणा के सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए ‘ई-अधिगम’ योजना के तहत बांटे गए टैबलेट अब शिक्षा विभाग के लिए सिरदर्द बन गए हैं। 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं बीते काफी दिन हो चुके हैं और अब छात्र बेसब्री से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

लेकिन, इस उत्साह के बीच करीब 500 छात्रों की एक ‘भूल’ उन पर भारी पड़ सकती है। विभाग के नियमों के मुताबिक, जैसे ही छात्र की बोर्ड परीक्षा खत्म होती है, उसे सरकार द्वारा दिया गया टैबलेट, चार्जर और सिम कार्ड स्कूल प्रबंधन को वापस करना होता है। बावजूद इसके, कई बार याद दिलाने के बाद भी छात्र इन गैजेट्स को वापस करने में आनाकानी कर रहे हैं।

विज्ञापन

फरीदाबाद में सबसे ज्यादा ‘लापरवाही’, विभाग ने दिखाई आंख

डेटा के मुताबिक, औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक है, जहां अकेले 100 के करीब छात्रों ने अब तक इन्वेंट्री जमा नहीं की है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ये टैबलेट सरकारी संपत्ति हैं और इन्हें अगले शैक्षणिक सत्र में आने वाले नए छात्रों को आवंटित किया जाना है।

छात्रों की इस लेटलतीफी के कारण आगामी सत्र की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। विभाग अब इसे गंभीरता से लेते हुए उन छात्रों की पहचान कर रहा है जो जानबूझकर टैबलेट नहीं लौटा रहे हैं।

सिफारिश की तैयारी: क्या वाकई रुक जाएगा रिजल्ट?

शिक्षा विभाग के सूत्रों की मानें तो अब चेतावनी का दौर खत्म हो चुका है और कार्रवाई का वक्त शुरू हो गया है। विभाग हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को एक आधिकारिक पत्र भेजने की तैयारी में है, जिसमें इन 500 छात्रों के रोल नंबर शामिल होंगे।

सिफारिश की जाएगी कि जब तक संबंधित छात्र स्कूल से ‘नो ड्यूज’ (No Dues) सर्टिफिकेट नहीं लाता, तब तक उसका फाइनल रिजल्ट घोषित न किया जाए। ऐसे में छात्रों के पास अब बहुत कम समय बचा है। जानकारों का कहना है कि यदि रिजल्ट रुकता है, तो आगे कॉलेज में दाखिला लेने की प्रक्रिया में इन छात्रों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।