Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

हरियाणा: सिरसा से लोकसभा सांसद सैलजा ने रेल सेवाओं के विस्तार को लेकर रेल मंत्री को लिखा पत्र

VVinita Kohli
हरियाणा: सिरसा से लोकसभा सांसद सैलजा ने रेल सेवाओं के विस्तार को लेकर रेल मंत्री को लिखा पत्र
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सिरसा लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा ने रेल सेवाओं के विस्तार की मांग को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा। कुमारी सैलजा ने रेल मंत्री से त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस का भट्टू कलां स्टेशन पर ठहराव, जोधपुर–हिसार एक्सप्रेस का सिरसा तक विस्तार तथा फिरोजपुर से नांदेड़ (सचखंड श्री हजूर साहिब) तक अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग की।

सांसद ने पत्र में उल्लेख किया कि त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस (14619/14620) का भट्टू कलां स्टेशन (जिला फतेहाबाद, हरियाणा) पर ठहराव लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग है। स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया है। इस ठहराव से विशेष रूप से सोमवार को दिल्ली जाने और शनिवार को दिल्ली से लौटने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। कुमारी सैलजा ने मांग उठाई कि जोधपुर–हिसार एक्सप्रेस (14891/14892) का विस्तार सिरसा तक किया जाए। जैन श्वेतांबर तेरापंथी के 11वें गुरु आचार्य श्री महाश्रमण के प्रवास के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और अनुयायी सिरसा पहुंचेंगे। ऐसे में ट्रेन के विस्तार से यात्रियों, स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

इसके अलावा सांसद ने फिरोजपुर से नांदेड़ (सचखंड श्री हजूर साहिब) तक एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू करने की भी मांग की। यह रेल मार्ग पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के कई धार्मिक स्थलों, औद्योगिक शहरों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों को जोड़ता है। नई ट्रेन के संचालन से विशेष रूप से श्री हजूर साहिब और श्री मुक्तसर साहिब जैसे प्रमुख तीर्थस्थलों तक लाखों श्रद्धालुओं की पहुंच आसान होगी।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।