Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

हरियाणा : नूंह में घने कोहरे की वजह से कई वाहन आपस में टकराए, दो की मौत

VVinita Kohli
हरियाणा : नूंह में घने कोहरे की वजह से कई वाहन आपस में टकराए, दो की मौत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

गुरुग्राम: हरियाणा के नूंह जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर रविवार की सुबह घने कोहरे की वजह से कई वाहन आपस में टकरा गए और उनमें आग लग गई, जिसमें एक ट्रक चालक सहित दो लोगों की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे हुई इस दुर्घटना के कारण लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और एक्सप्रेसवे पर यातायात बुरी तरह बाधित हो गया। पुलिस ने बताया कि सबरस और गुढ़ी गांवों के बीच हुए हादसे के बाद लगी आग को बुझाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उसने बताया कि अवरोधक हटाने और यातायात बहाल करने में कुल चार घंटे लगे। 

चश्मदीदों ने बताया कि यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब क्रशर ले जा रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाया और घने कोहरे के कारण चार अन्य वाहन उससे टकरा गए। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना के बाद बीच में खड़े दो ट्रकों में आग लग गई, जिससे ट्रक के चालक और उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। उसने बताया कि मृतकों की पहचान राजस्थान के सीकर निवासी ट्रक चालक राकेश (33) और उनके सहायक राजस्थान के अलवर निवासी देशराज (28) के तौर पर की गई है। हादसे में बजरी से लदे दोनों वाहन भी आग में क्षतिग्रस्त हो गए। मामले की जांच कर रहे सहायक उपनिरीक्षक देवकी नंदन ने बताया, ‘‘हमने शवों को शवगृह भिजवा दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।’’

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।