Breaking News
पंजाब में आज से बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश के आसार; 11 जिलों में तेज हवाओं का अलर्टAmbala cyber crime: अंबाला में 6.42 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, यूपी से गिरफ्तार हुए दो शातिर आरोपीWorld Polio Day: विश्व पोलियो दिवस आज, जानिए इस गंभीर बीमारी का इतिहास, महत्व और साल 2026 की थीमHaryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, 9 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारीMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़पंजाब में आज से बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश के आसार; 11 जिलों में तेज हवाओं का अलर्टAmbala cyber crime: अंबाला में 6.42 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, यूपी से गिरफ्तार हुए दो शातिर आरोपीWorld Polio Day: विश्व पोलियो दिवस आज, जानिए इस गंभीर बीमारी का इतिहास, महत्व और साल 2026 की थीमHaryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, 9 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारीMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़

Haryana Sports News: पंचकूला में 26 अगस्त को खेल महाकुंभ, सीएम नायब सैनी बांटेंगे 13.5 करोड़ के कैश अवॉर्ड

Haryana Sports News: पंचकूला में 26 अगस्त को खेल महाकुंभ, सीएम नायब सैनी बांटेंगे 13.5 करोड़ के कैश अवॉर्ड

पंचकूला में 26 अगस्त को खेल महाकुंभ, सीएम नायब सैनी बांटेंगे 13.5 करोड़ के कैश अवॉर्ड

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Haryana Sports News: हरियाणा की मिट्टी और खेल का नाता कितना गहरा है, यह कॉमनवेल्थ गेम्स में एक बार फिर साबित हो चुका है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का तिरंगा फहराने वाले प्रदेश के शूरवीर खिलाड़ियों के स्वागत और सम्मान के लिए हरियाणा सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 26 अगस्त को पंचकूला के प्रतिष्ठित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित होने वाले एक विशेष समारोह में इन खिलाड़ियों को नकद राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन

7 अगस्त को टला था कार्यक्रम, अब 26 को सजेगा मंच

बता दें कि खिलाड़ियों के सम्मान का यह भव्य कार्यक्रम पहले 7 अगस्त को प्रस्तावित किया गया था। हालांकि, प्रधानमंत्री के पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों और व्यस्तताओं के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था।

अब नई तारीख तय होने के बाद खेल विभाग और पंचकूला जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। इस राज्यस्तरीय आयोजन में प्रदेश भर से करीब 2,000 युवा और उदीयमान खिलाड़ी भी शिरकत करेंगे, ताकि वे अपने सीनियर खिलाड़ियों से प्रेरणा ले सकें।

भारत के 13 गोल्ड में से 7 पर हरियाणा का कब्जा

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन की रीढ़ हरियाणा के खिलाड़ी ही रहे। प्रतियोगिता में भारत के खाते में आए कुल 13 स्वर्ण पदकों में से 7 अकेले हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपनी ताकत और हुनर के दम पर जीते।

हरियाणवी एथलीटों ने देश के लिए कुल 10 पदक हासिल किए। यही वजह है कि राज्य सरकार अपने इन चैंपियनों के सम्मान में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती और कुल ₹13.5 करोड़ के कैश अवॉर्ड बांटे जा रहे हैं।

पदक वीरों के साथ प्रतिभागी खिलाड़ियों को भी मिलेगा मान

हरियाणा सरकार की खेल नीति की सबसे खास बात यह है कि मंच पर सिर्फ पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का ही महिमामंडन नहीं होगा। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले अन्य प्रतिभागी खिलाड़ियों को भी नकद राशि और सम्मान से नवाजा जाएगा।

सरकार का मानना है कि दुनिया के सबसे बड़े खेल मंचों पर देश की जर्सी पहनकर उतरना ही अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। इस कदम से उन खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा जो मामूली अंतर से पदक से चूक गए थे।

यह भी पढ़ें– Fatehabad Strike Update: 17 दिन से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर एक्शन, 50 से अधिक हिरासत में

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पंचकूला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।