Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Haryana Sugarcane Subsidy: गन्ना किसानों के लिए हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, आधुनिक बिजाई पर मिलेगा अनुदान

Haryana Sugarcane Subsidy: गन्ना किसानों के लिए हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, आधुनिक बिजाई पर मिलेगा अनुदान

गन्ना किसानों के लिए हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, आधुनिक बिजाई पर मिलेगा अनुदान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Haryana Sugarcane Subsidy: हरियाणा में गन्ने की पैदावार बढ़ाने और किसानों को आधुनिक खेती की तरफ प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने वर्ष 2026-27 के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।

सरकार की ‘गन्ना तकनीकी उद्देश्य परियोजना’ के अंतर्गत प्रदेश के प्रमुख गन्ना उत्पादक जिलों के किसानों को वित्तीय सब्सिडी और अनुदान प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इस योजना का दायरा यमुनानगर, नारायणगढ़, शाहाबाद, करनाल, असंध, भादसों, पानीपत, कैथल, रोहतक, सोनीपत, जींद, पलवल, भूना, गोहाना और महम के सहायक गन्ना विकास अधिकारियों के क्षेत्राधिकार में आने वाले सभी गांवों तक फैला होगा।

विज्ञापन

कृषि विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पहल का मुख्य मकसद किसानों को पारंपरिक तौर-तरीकों से बाहर निकालकर नई और वैज्ञानिक पद्धतियों से जोड़ना है, ताकि कम लागत में गन्ने का उत्पादन और रिकवरी दोनों बढ़ सके।

इन आधुनिक तकनीकों से बिजाई करने पर मिलेगी सब्सिडी

सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक, अनुदान राशि केवल उन्हीं किसानों को दी जाएगी जो कृषि विश्वविद्यालय और विभाग द्वारा अधिसूचित व अनुशंसित उन्नत किस्मों की बिजाई करेंगे। इसके अलावा खेती में आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल अनिवार्य होगा।

योजना के तहत:

चौड़ी पंक्ति दूरी (Wide Row Spacing): 4 फीट की दूरी पर गन्ने की बिजाई (ट्रेंच विधि)।

सिंगल-बड व बड-चिप तकनीक: कम बीज में बेहतर फुटाव के लिए सिंगल बड या बड-चिप विधि का प्रयोग।

बीज उपचार व नर्सरी: फाऊंडेशन सीड नर्सरी तैयार करना और बीमारियों से बचाव के लिए बीजोपचार करना।

पेड़ी-प्रबंधन (Ratoon Management): 4 फीट की दूरी वाली पेड़ी की फसल का उचित वैज्ञानिक प्रबंधन।

इन तकनीकों के जरिए जो किसान अपने खेतों में प्रदर्शन प्लॉट (Demonstration Plots) लगाएंगे, उन्हें सीधे उनके खातों में अनुदान राशि ट्रांसफर की जाएगी।

पंजीकरण की समय-सीमा तय, पोर्टल पर ऑनलाइन करना होगा आवेदन

कृषि विभाग ने सीजन के हिसाब से आवेदन की तिथियां भी स्पष्ट कर दी हैं। जिन किसान भाइयों ने इस साल वसंत या ग्रीष्म ऋतु (अप्रैल के बाद) में गन्ने की बुआई की है, वे योजना का लाभ उठाने के लिए 30 सितम्बर 2026 तक अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।

वहीं, जो किसान आगामी शरद ऋतु यानी अक्टूबर से दिसंबर के दौरान गन्ने की बिजाई करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए आवेदन पोर्टल 1 अक्तूबर 2026 से 31 दिसम्बर 2026 तक खुला रहेगा। इच्छुक किसान हरियाणा कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ या संबंधित योजना पोर्टल के जरिए घर बैठे अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते अपना पंजीकरण पूरा कर लें ताकि अंतिम समय में तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें– Haryana Farmers News: गुरुग्राम में मनोहर लाल और किसान नेताओं के बीच 4 घंटे चली मैराथन बैठक, इन मुद्दों पर बनी बात

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।