Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

हरियाणा: दो आईपीएस और छह एचपीएस अधिकारियों का तबादला

VVinita Kohli
हरियाणा: दो आईपीएस और छह एचपीएस अधिकारियों का तबादला
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा के दो एवं हरियाणा पुलिस सेवा के छह अधिकारियों के तबादले का आदेश दिया। एक सरकारी आदेश में इसकी जानकारी दी गयी है। सरकारी आदेश के अनुसार, भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी गंगा राम पुनिया को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात किया गया है। आदेश के अनुसार, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक अन्य अधिकारी नरेंद्र बिजारनिया को करनाल के पुलिस अधीक्षक का प्रभार दिया गया है। अक्टूबर में, आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की कथित आत्महत्या को लेकर विपक्ष के बढ़ते हमलों के बीच रोहतक के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पद से बिजारनिया को हटा दिया गया था। वाई पूरन कुमार ने अपने अंतिम नोट में जिन आठ अधिकारियों का नाम लिया था, उनमें बिजारनिया और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शत्रुजीत कपूर के नाम शामिल थे। नोट में ‘स्पष्ट जाति-आधारित भेदभाव, लक्षित मानसिक उत्पीड़न, सार्वजनिक अपमान और अत्याचार’ की ओर इशारा किया गया था। हरियाणा पुलिस सेवा (एचपीएस) के छह अधिकारियों के तबादले के आदेश दिए गए हैं, जिनमें जीत बेनीवाल, सुशील कुमार, मोनिका, मुनीश सहगल, अनिल कुमार और शाकिर हुसैन शामिल हैं।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।