Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Vita Milk Price Hike: हरियाणा में दूध हुआ महंगा: वीटा ने बढ़ाए दाम, भैंस के दूध पर 5 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

GGaganpreet Kaur
हरियाणा में दूध हुआ महंगा: वीटा ने बढ़ाए दाम, भैंस के दूध पर 5 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

फरीदाबाद।  हरियाणा में आम आदमी की सुबह की चाय अब और महंगी होने जा रही है। देश के अन्य बड़े डेयरी ब्रांड्स के नक्शेकदम पर चलते हुए हरियाणा के अपने सहकारी ब्रांड वीटा ने भी दूध की कीमतों में संशोधन कर दिया है। बल्लभगढ़ कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन लिमिटेड द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, बढ़ी हुई दरें 20 मई की सुबह से दूध की सप्लाई में लागू मानी जाएंगी। इसका सीधा मतलब यह है कि 19 मई की रात को ही वितरकों और बूथों पर पहुंचने वाला स्टॉक नए रेट के साथ आएगा। शुरुआती चरण में यह बदलाव बल्लभगढ़ प्लांट के तहत आने वाले फरीदाबाद, पलवल और आसपास के पूरे बेल्ट में असर दिखाएगा।

वेरिएंट के हिसाब से समझिए कीमतों का पूरा गणित

विज्ञापन

वीटा प्रबंधन ने इस बार छोटे उपभोक्ताओं से लेकर हलवाइयों और कैटरिंग का काम करने वाले कमर्शियल खरीदारों तक, हर वर्ग पर बोझ डाला है। नए रेट कार्ड के अनुसार, सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 500 एमएल का फुल क्रीम दूध अब 35 की जगह 36 रुपये का मिलेगा, जबकि इसके एक लीटर के पैक के लिए ग्राहकों को 69 की बजाय 71 रुपये ढीले करने होंगे। वहीं, भैंस के दूध (Buffalo A2) का शौकीन तबका इस बढ़ोतरी से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। इसके आधा लीटर के पैकेट पर 2 रुपये और एक लीटर के पैकेट पर सीधे 5 रुपये का तगड़ा इजाफा किया गया है, जिसके बाद एक लीटर भैंस का दूध 73 रुपये से छलांग लगाकर 78 रुपये पर पहुंच गया है। इसके अलावा शादी-ब्याह और बड़े आयोजनों में इस्तेमाल होने वाले फुल क्रीम और टोंड मिल्क के 6 लीटर वाले केन/पैक पर सीधे 24 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

क्यों बढ़ानी पड़ी दरें? वीटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने दी सफाई

इस अचानक हुई बढ़ोतरी को लेकर जनता के बीच उठ रहे सवालों पर वीटा के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) सतीश कुमार ने स्थिति स्पष्ट की है। आधिकारिक आदेश जारी करते हुए उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से डेयरी सेक्टर में पशु चारे से लेकर प्रोसेसिंग और पैकेजिंग मटेरियल की लागत में बेतहाशा वृद्धि हुई है। इसके साथ ही ऑपरेशनल चार्ज बढ़ने और बाजार के दूसरे प्रतिस्पर्धी ब्रांड्स द्वारा हाल ही में दाम बढ़ाए जाने के बाद कोऑपरेटिव को घाटे से उबारने के लिए यह फैसला अपरिहार्य हो गया था। प्रबंधन ने इस आदेश की कॉपियां सभी अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर्स, बूथ संचालकों और रिटेलर्स को भेजकर नई दरों पर ही बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।