Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana Weather Update हरियाणा में मौसम ने ली करवट, 11 और 14 मार्च को बारिश के आसार

AAmandeep Singh
हरियाणा में मौसम ने ली करवट, 11 और 14 मार्च को बारिश के आसार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा। मार्च की शुरुआत के साथ ही हरियाणा में गर्मी का असर महसूस होने लगा है, लेकिन इसी बीच मौसम ने थोड़ी राहत भी दी है। बादलों की आवाजाही के कारण प्रदेश में दिन के तापमान में करीब 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इससे दोपहर की तेज तपिश से लोगों को कुछ राहत मिली है। हालांकि रात के तापमान में उतनी ही बढ़ोतरी होने से उमस भरी गर्मी का अहसास भी बढ़ गया है।

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई जिलों में हवाओं की दिशा बदली और हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलीं। मौसम के इस उतार-चढ़ाव का असर दिन और रात दोनों के तापमान में साफ दिखाई दिया।

विज्ञापन

11 और 14 मार्च को सक्रिय होंगे पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक फिलहाल एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसकी वजह से आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। आने वाले दिनों में दो और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले हैं, जिससे मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है।

उन्होंने बताया कि 11 मार्च से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे बादलों की मात्रा बढ़ेगी। इसके बाद 14 मार्च के आसपास दूसरा विक्षोभ असर दिखा सकता है, जिससे कई जगह मौसम का मिजाज बदल सकता है।

पंजाब से सटे जिलों में बारिश की संभावना

डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार 14 मार्च के आसपास सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर पंजाब से सटे हरियाणा के जिलों में ज्यादा देखने को मिल सकता है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

अगर यह सिस्टम मजबूत रहा तो प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान में फिर हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है। इससे मार्च के शुरुआती दिनों में बढ़ती गर्मी पर थोड़ी लगाम लग सकती है।

बढ़ती गर्मी का असर बाजार में भी दिखने लगा

प्रदेश में गर्मी की आहट के साथ ही बाजारों में बदलाव भी दिखने लगा है। कपड़ा बाजार में सूती कपड़ों की मांग बढ़ रही है और कई घरों में दिन और रात दोनों समय पंखे चलने लगे हैं।

व्यापारियों का कहना है कि अगर तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो जल्द ही कूलर और एसी की मांग भी तेज हो सकती है। मार्च के दूसरे पखवाड़े में गर्मी के तेवर और तेज होने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।