Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana Weather: मौसम विभाग का अलर्ट, हरियाणा में 16 जिलों में झमाझम के आसार, हिसार में पारा सबसे ऊपर

GGaganpreet Kaur
Haryana Weather: मौसम विभाग का अलर्ट, हरियाणा में 16 जिलों में झमाझम के आसार, हिसार में पारा सबसे ऊपर

मौसम विभाग का अलर्ट, हरियाणा में 16 जिलों में झमाझम के आसार

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Haryana Weather: उत्तरी हरियाणा के ऊपर सक्रिय हुए साइक्लोनिक सर्कुलेशन और नए मानसूनी तंत्र ने पूरे प्रदेश में मौसम का रुख मोड़ दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक बुधवार को राज्य के बड़े हिस्से में बादलों का डेरा रहेगा और कई इलाकों में गरज-चमक के साथ पानी बरसेगा। मानसूनी हवाओं की इस सक्रियता से जहां भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है, वहीं दूसरी तरफ पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश आफत बनकर भी टूटने लगी है।

पंचकूला में घग्गर का कहर: पुलिस कैंप का पुल बहा, नाले में बहे दो युवक

विज्ञापन

मंगलवार को पंचकूला और शिवालिक की पहाड़ियों से सटे इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। घग्गर सहित तमाम स्थानीय नदी-नाले उफान पर आ गए। नाडा साहिब गुरुद्वारा के पास घग्गर नदी के प्रचंड बहाव में पुलिस ट्रेनिंग कैंप को जोड़ने वाला पुल बह गया। इसी तरह श्यामटू गांव के पास नदी के तेज प्रवाह में एक किसान फंस गया, जिसे ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर रस्सियों के सहारे बाहर निकाला।

वहीं पंचकूला के सेक्टर-17 स्थित राजीव कॉलोनी के पास एक बरसाती नाले के रौद्र रूप में दो युवकों के बहने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम ने मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरे लापता युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

16 जिलों में झमाझम के आसार, हिसार में पारा सबसे ऊपर

मौसम विभाग ने हरियाणा के 16 जिलों—पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के 50 से 75 प्रतिशत हिस्सों में मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। वहीं पश्चिमी और दक्षिणी-पश्चिमी इलाकों जैसे सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में 25 से 50 प्रतिशत हिस्से में छिटपुट बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो मंगलवार को प्रदेश का औसत तापमान सामान्य के आसपास ही बना रहा। हिसार 36.8°C अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया। नारनौल में 36.0°C, रोहतक व भिवानी में 35.9°C और गुरुग्राम-फरीदाबाद में पारा 35.8°C दर्ज हुआ। इसके विपरीत बारिश से भीगे यमुनानगर में अधिकतम तापमान गिरकर 31.1°C और कुरुक्षेत्र में 32.6°C पर आ गया।

हथनीकुंड में 53 मिमी बारिश, यमुनानगर की रात रही सबसे ठंडी

बीते 24 घंटों के दौरान पंचकूला में सर्वाधिक 67.0 मिमी और यमुनानगर के हथनीकुंड बैराज क्षेत्र में 53.0 मिमी भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के कारण यमुनानगर में रात का पारा गिरकर प्रदेश में सबसे कम 23.8°C पर पहुंच गया। भिवानी में न्यूनतम तापमान 24.5°C, पंचकूला में 24.8°C और गुरुग्राम में 25.1°C रहा, जबकि नूंह व सिरसा में रातें थोड़ी गर्म रहीं और पारा 28.1°C दर्ज किया गया।

 

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।