Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

हरियाणा मौसम अपडेट: प्रदेश में मौसम विभाग की ओर से पहली बार घने कोहरे की चेतावनी, 4 दिनों के लिए 9 जिलों में अलर्ट, यातायात के लिए एडवाइजरी जारी

VVinita Kohli
हरियाणा मौसम अपडेट: प्रदेश में मौसम विभाग की ओर से पहली बार घने कोहरे की चेतावनी,  4 दिनों के लिए 9 जिलों में अलर्ट, यातायात के लिए एडवाइजरी जारी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा मौसम अपडेट: हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है और ठंड के साथ-साथ अब घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रदेश में कड़ाके की सर्दी के बीच कोहरे का “डबल अटैक” शुरू हो चुका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले चार दिनों तक हरियाणा के कई जिलों में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है, जिससे जनजीवन और यातायात दोनों प्रभावित होने की आशंका है।

विज्ञापन

9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 13 जिलों में यलो अलर्ट

चंडीगढ़ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 18 और 19 दिसंबर को प्रदेश के 9 जिलों—सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, करनाल, कैथल, सोनीपत, पानीपत और कुरुक्षेत्र में बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसका मतलब है कि हालात गंभीर हो सकते हैं और सतर्कता बेहद जरूरी है।

इसके अलावा प्रदेश के अन्य 13 जिलों में भी घना कोहरा देखने को मिलेगा, जिसके लिए यलो अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कोहरे की यह स्थिति 21 दिसंबर के बाद धीरे-धीरे छंटने की उम्मीद है।

हादसों का खतरा, सावधानी जरूरी

बीते कुछ दिनों में अचानक छाए कोहरे और धुंध के कारण सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे कई स्थानों पर सड़क हादसे भी हुए हैं। ऐसे में प्रशासन और मौसम विभाग ने वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने, फॉग लाइट का प्रयोग करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

तापमान में गिरावट से बढ़ी ठिठुरन

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में औसत अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है, लेकिन रात में पड़ने वाली ओस और सुबह का घना कोहरा ठंड का अहसास और बढ़ा रहा है।

बुधवार को महेंद्रगढ़ जिले का नारनौल प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

कहां कितना रहा तापमान

भिवानी (AWS) में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सिरसा में अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री और फरीदाबाद में 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंचकूला में दिन का तापमान सबसे कम रहा, जहां अधिकतम तापमान केवल 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पिछले 24 घंटों में ठंड में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी पंचकूला (-6.5 डिग्री) और करनाल (-5.2 डिग्री) में दर्ज की गई।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, फिलहाल ठंड और कोहरे से राहत के आसार कम हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि वे गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें, सुबह-शाम सतर्क रहें और मौसम से जुड़ी ताज़ा चेतावनियों पर नजर बनाए रखें।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।