Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana Weather Heatwave Alert: हरियाणा वेदर अपडेट: रोहतक-हिसार समेत 16 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, सिरसा में पारा 46.2°C पहुंचा

GGaganpreet Kaur
हरियाणा वेदर अपडेट: रोहतक-हिसार समेत 16 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, सिरसा में पारा 46.2°C पहुंचा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा। हरियाणा के आसमान से अब आग बरसने लगी है। राजस्थान के रेगिस्तान से उठने वाली गर्म हवाओं के थपेड़ों ने पूरे प्रदेश को भट्टी की तरह तपा दिया है। मौसम के इस बदले मिजाज के कारण पिछले 24 घंटे में ही औसतन अधिकतम तापमान में 1.9°C का बड़ा उछाल आया है, जो सामान्य से करीब 2.9°C ऊपर चल रहा है। हालात की गंभीरता को देखते हुए मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को प्रदेश के 16 जिलों के लिए लू (हीटवेव) का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में रहने वाले लोगों को भीषण गर्मी के साथ-साथ धूलभरी आंधी के डबल अटैक का सामना करना पड़ सकता है।

सिरसा में पारा 46 पार, रातें भी हुईं गर्म

विज्ञापन

सोमवार को सूबे के कई हिस्सों में सूरज के तेवर बेहद तल्ख रहे। सिरसा जिला 46.2°C तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म क्षेत्र रहा। इसके अलावा रोहतक में पारा 45.2°C, हिसार में 44.4°C और नारनौल में 44.3°C दर्ज किया गया। दिन के समय चल रही लपटों के कारण बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि लगातार चल रही इन पश्चिमी गर्म हवाओं के कारण अब दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे रात के समय भी लोगों को उमस और गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है।

अगले 3 दिन और बढ़ेगा प्रकोप, सभी 22 जिलों में फैलेगा असर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार यानी 20 मई से स्थिति और ज्यादा बिगड़ने वाली है। लू का जो येलो अलर्ट अभी 16 जिलों में है, वह बढ़कर प्रदेश के सभी 22 जिलों में लागू हो जाएगा। यानी पूरा हरियाणा भीषण हीटवेव की चपेट में आ जाएगा। इसके बाद 21 और 22 मई को भी गर्म हवाओं का यह दौर बिना किसी राहत के जारी रहेगा। लगातार आ रहे इस बदलाव के बीच आज आंशिक रूप से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय जरूर दिख रहा है, लेकिन इससे तापमान में कोई बड़ी गिरावट होने की उम्मीद नहीं है।

25 मई से शुरू होगा ‘नौतपा’, टूट सकते हैं गर्मी के रिकॉर्ड

आम जनता के लिए आने वाले दिन बेहद चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आगामी 25 मई से ‘नौतपा’ की शुरुआत होने जा रही है। इस खगोलीय स्थिति के दौरान सूरज और धरती के बीच की दूरी कम हो जाती है, जिससे किरणें सीधे धरती पर पड़ती हैं। ज्योतिषीय और वैज्ञानिक दोनों ही दृष्टिकोण से नौतपा के इन नौ दिनों में भयंकर तपन होती है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मई के आखिरी हफ्ते में हरियाणा में गर्मी के पिछले कई रिकॉर्ड टूट सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को दोपहर के समय बिना वजह घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।