Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana weather update: हरियाणा में कल से चलेगी भीषण लू, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

AAmandeep Singh
Haryana weather update: हरियाणा में कल से चलेगी भीषण लू, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा। पिछले दिनों हुई छिटपुट बारिश और तेज आंधी के बाद हरियाणा के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। राज्य में मौसम अब पूरी तरह शुष्क हो चुका है और सूरज के तेवर तल्ख होने लगे हैं। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 17 मई से प्रदेश के कई हिस्सों में लू के थपेड़े आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर सकते हैं। खासकर दक्षिणी और पश्चिमी हरियाणा में मौसम का मिजाज सबसे ज्यादा आक्रामक रहने की उम्मीद है, जिसके चलते विभाग ने पहले ही येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

इन जिलों पर मंडराया हीटवेव का खतरा

विज्ञापन

तपिश की शुरुआत सबसे पहले पश्चिमी बेल्ट से होने जा रही है। हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ जैसे जिलों में कल से ही हीटवेव की स्थिति बनने की संभावना है। इसके बाद 18 और 19 मई को इस गर्म हवाओं का दायरा और फैल जाएगा। रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह और पलवल के निवासियों को भी इस झुलसाने वाली गर्मी की चपेट में आना पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने बिगड़ते हालात को देखते हुए आम जनता को दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक बेहद जरूरी काम न होने पर धूप में बाहर न निकलने की हिदायत दी है।

41 डिग्री के पार पहुंचा पारा, रातें भी होंगी गर्म

प्रदेश में दिन का पारा लगातार रिकॉर्ड बना रहा है। मौजूदा आंकड़ों की बात करें तो नूंह इस समय 41 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म इलाका दर्ज किया गया है, जबकि रोहतक और सिरसा में भी सूई 40 डिग्री को छू चुकी है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार से पांच दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की और बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। चिंता की बात यह है कि इस बार सिर्फ दिन ही नहीं, बल्कि रात के तापमान में भी सामान्य से अधिक बढ़ोतरी होगी, जिससे लोगों को रात के समय भी भारी उमस और बेचैनी झेलनी पड़ेगी।

नौतपा में छूटेगे पसीने, पछुआ हवाओं का दिखेगा असर

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने इस भौगोलिक बदलाव की वजह स्पष्ट करते हुए बताया कि राज्य से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब पूरी तरह समाप्त हो चुका है। इसके परिणामस्वरूप 16 से 20 मई के बीच मैदानी इलाकों में पाकिस्तान की तरफ से आने वाली गर्म और शुष्क पश्चिमी हवाएं सीधे दस्तक देंगी। यह गर्म हवाएं ही मैदानी इलाकों में भीषण लू का कारण बनेंगी। इसके ठीक बाद, 25 मई से 2 जून के बीच ‘नौतपा’ की शुरुआत हो रही है, जिसे साल का सबसे गर्म दौर माना जाता है। इन नौ दिनों में सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं, जिससे इस अवधि में गर्मी अपने चरम पर पहुंच जाएगी।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।