Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana Weather Update: 27 मई तक भयंकर तपेगा नौतपा, जानिए आपके शहर में कब होगी बारिश

AAmandeep Singh
Haryana Weather Update: 27 मई तक भयंकर तपेगा नौतपा, जानिए आपके शहर में कब होगी बारिश
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा। हरियाणा में जेठ की तपिश अब जानलेवा होने लगी है। दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है और तेज धूप के साथ चल रही गर्म हवाएं बदन झुलसा रही हैं। मौसम विभाग की मानें तो असली अग्निपरीक्षा कल से शुरू होने वाली है, क्योंकि कल से ‘नौतपा’ की शुरुआत हो रही है। नौतपा के दौरान सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ती हैं, जिससे तापमान में भारी उछाल आने की पूरी आशंका है। डॉक्टरों ने इस दौरान डिहाइड्रेशन, चक्कर आने, उल्टी-दस्त और तेज बुखार जैसी दिक्कतों से बचने के लिए दोपहर के समय बिना वजह घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी है।

आज इन 11 जिलों में हीटवेव का तांडव

विज्ञापन

मौसम केंद्र ने राज्य के दक्षिण और पश्चिमी हिस्सों में आज से ही लू का प्रकोप बढ़ने की बात कही है। जिन 11 जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है, उनमें महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल, रेवाड़ी, भिवानी, हिसार, चरखी दादरी, झज्जर, सिरसा और फतेहाबाद शामिल हैं। इन इलाकों में सुबह 11 बजे के बाद से ही गर्म थपेड़े चलना शुरू हो जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे थोड़ी-थोड़ी देर में पानी, नींबू पानी या ओआरएस (ORS) का घोल पीते रहें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।

इंसानों के साथ-साथ गैजेट्स भी हुए बेहाल

इस बार की रेकॉर्डतोड़ गर्मी का असर सिर्फ इंसानी शरीर पर ही नहीं, बल्कि जेब में रखे मोबाइल और दफ्तर के लैपटॉप पर भी साफ दिख रहा है। तेज तापमान के कारण स्मार्टफोन, लैपटॉप और पावर बैंक बहुत तेजी से ओवरहीट हो रहे हैं। मैकेनिकों और तकनीकी जानकारों के मुताबिक, अत्यधिक गर्मी की वजह से इन उपकरणों की बैटरी फूलने और डैमेज होने का खतरा बढ़ गया है। कई इलाकों से फोन की परफॉर्मेंस स्लो होने और डिवाइस के अचानक बंद होने की शिकायतें आ रही हैं, इसलिए गैजेट्स को सीधी धूप और बंद गाड़ियों में छोड़ने से बचें।

रोहतक में पारा 45 पार, जानिए कब मिलेगी राहत

पिछले 24 घंटों की बात करें तो रोहतक 45 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा फरीदाबाद, फतेहाबाद, सिरसा और हिसार में भी पारा 44 डिग्री के आसपास मंडरा रहा है। हालांकि, कल कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी और छिटपुट बूंदाबांदी से मामूली राहत जरूर मिली थी, लेकिन वह नाकाफी साबित हुई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, 27 मई तक मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहेगा, जिससे गर्मी और बढ़ेगी। इसके बाद 28 और 29 मई को पश्चिमी विक्षोभ के असर से 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और हल्की बारिश होगी, जिससे तपते हरियाणा को थोड़ी राहत मिल सकती है।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।