Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का यू-टर्न: आज शाम से धूलभरी आंधी और बारिश का अलर्ट

AAmandeep Singh
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का यू-टर्न: आज शाम से धूलभरी आंधी और बारिश का अलर्ट
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा। हरियाणा इस समय भीषण और जानलेवा गर्मी की चपेट में है। सूरज की तपिश और मरुस्थलीय इलाकों से आ रही गर्म हवाओं (लू) ने पूरे प्रदेश का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। हालात ये हैं कि राज्य के कई हिस्सों में पारा 48 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को छू चुका है। दोपहर होते ही तपती सड़कों, बाजारों और पार्कों में पूरी तरह सन्नाटा पसर जाता है। हिसार, सिरसा, भिवानी, रोहतक के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर से सटे फरीदाबाद और गुरुग्राम में गर्मी ने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जिससे लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं।

गुरुग्राम-फरीदाबाद समेत इन जिलों में धूलभरी आंधी का ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन

लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के लिए आपातकालीन चेतावनी जारी की है। मौसम केंद्र ने दक्षिण और पूर्वी हरियाणा के प्रमुख जिलों- गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, रोहतक, झज्जर, सोनीपत और पानीपत में भीषण हीटवेव और धूलभरी आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही उत्तर और पश्चिमी छोर के जिलों जैसे सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, चरखी दादरी, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला में भी तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।

आज शाम से पलटेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ कराएगा राहत की बौछारें

लगातार जारी इस टॉर्चर के बीच राहत की उम्मीद भी जग गई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, हालांकि अभी राज्य में मौसम पूरी तरह शुष्क है और लू का प्रकोप बना हुआ है, लेकिन आज शाम से स्थितियां बदलने वाली हैं। उत्तर-पश्चिम भारत में एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से आज देर शाम या रात तक प्रदेश के आसमान में बादलों का डेरा जमा हो जाएगा। धूलभरी आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की पूरी संभावना है।

आंधी-अंधड़ की रफ्तार बढ़ाएगी चिंता, पर गिरेगा पारा

इस मौसमी बदलाव के दौरान राजस्थान की सीमा से सटे जिलों और मैदानी इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चलने का अनुमान है। तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने या बिजली के पोल क्षतिग्रस्त होने की आशंका भी बनी हुई है। राहत की बात यह है कि इस धूलभरी आंधी और बूंदाबांदी के बाद पूरे हरियाणा में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। पिछले कई दिनों से चल रही भयंकर लू से आम जनता को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।