Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर बदलेंगे मौसम के मिज़ाज, बारिश के साथ फिर ओले गिरने की संभावना

VVinita Kohli
Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर बदलेंगे मौसम के मिज़ाज, बारिश के साथ फिर ओले गिरने की संभावना
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताज़ा आंकड़ों और सैटेलाइट इमेज के मुताबिक, 31 जनवरी की रात से एक नया और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में प्रवेश करेगा। इसका सीधा असर प्रदेश के मौसम पर देखने को मिलेगा।


विज्ञापन

दक्षिणी और पूर्वी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, इस पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 1 और 2 फरवरी को हरियाणा में रहेगा। खास तौर पर दक्षिणी और पूर्वी जिलों—जैसे गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी और नूंह—में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। 1 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में 50 से 75 प्रतिशत तक बारिश की संभावना जताई गई है।

न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट, ठंड बरकरार

बीती रात राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में पिछले दिन की तुलना में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि तापमान फिलहाल सामान्य के आसपास बना हुआ है और अत्यधिक ठंड की स्थिति नहीं है।

महेंद्रगढ़ सबसे ठंडा, मंडकोला में सबसे ज्यादा गिरावट

तापमान के लिहाज़ से महेंद्रगढ़ (AWS) बीती रात प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मंडकोला (मेवात) में तापमान में सबसे अधिक 3.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली। दूसरी ओर, नारनौल में न्यूनतम तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

जनवरी में अब तक चार पश्चिमी विक्षोभों का असर

जनवरी माह में अब तक हरियाणा चार प्रमुख पश्चिमी विक्षोभों से प्रभावित हो चुका है। इनमें 22–23 जनवरी और 27–28 जनवरी को आए पश्चिमी विक्षोभ सबसे ज्यादा प्रभावी रहे, जिनके चलते प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई।

सुबह हल्की धुंध, घना कोहरा नहीं

आज सुबह हरियाणा के कई इलाकों में हल्की धुंध देखने को मिली। मौसम विभाग ने पहले घने कोहरे की संभावना जताई थी, लेकिन हवा की दिशा में बदलाव के कारण घना कोहरा नहीं छा सका।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।