Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana Weather: गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत इन जिलों में अगले 48 घंटे बरसेंगे बादल, मौसम विभाग की चेतावनी

GGaganpreet Kaur
गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत इन जिलों में अगले 48 घंटे बरसेंगे बादल, मौसम विभाग की चेतावनी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा में शुक्रवार को बादलों की बेरुखी के चलते सूरज के तेवर तीखे रहे और उमस ने आम जनजीवन को खासा परेशान किया। हालांकि, तपिश झेल रहे हरियाणा वासियों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने सूबे में अगले दो दिनों के लिए आंधी और बारिश का ‘यलो अलर्ट’ जारी कर दिया है। अनुमान है कि 20 जून से लेकर 22 जून के बीच प्रदेश के बड़े हिस्से में तेज धूलभरी आंधी चलेगी और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी, जिससे तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की जाएगी।

शनिवार को इन 6 जिलों में धूलभरी आंधी के आसार

विज्ञापन

मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, शनिवार को विशेष रूप से पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा के 6 जिलों—सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में मौसम का मिजाज बदलेगा। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी हवाएं चलने की आशंका है। इस दौरान बादलों की गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को चिपचिपी गर्मी से फौरी राहत मिलेगी।

रविवार को दिखेगा मॉनसूनी तेवर, 13 जिलों में यलो अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस मौसमी सिस्टम का असली असर रविवार यानी 21 जून को देखने को मिलेगा। इस दिन बारिश का दायरा काफी बढ़ जाएगा। विभाग ने सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद सहित कुल 13 जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। 22 जून से यह सिस्टम थोड़ा कमजोर पड़ने लगेगा और सिर्फ सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी व झज्जर तक सिमट जाएगा। इसके बाद 23 जून से मौसम पूरी तरह साफ होने का अनुमान है।

फरीदाबाद सबसे गर्म, रातों में मिल रही थोड़ी राहत

बीते कल शुक्रवार को धूप खिलने से दिन के पारे में अच्छी-खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई। फरीदाबाद 40.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जबकि रोहतक में पारा 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके उलट, रात के तापमान में करीब 0.9 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट आने से लोगों को सोते समय थोड़ी राहत मिली। जहां साइबर सिटी गुरुग्राम में रात का न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं अंबाला में रातें अब भी गर्म बनी हुई हैं और वहां का न्यूनतम पारा 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

जून के 18 दिनों में सामान्य से 6% अधिक बरसा पानी

राहत की बात यह है कि इस साल जून के महीने में अब तक झुलसाने वाली गर्मी से राहत रही है। आईएमडी (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से 18 जून के बीच पूरे हरियाणा में सामान्य तौर पर होने वाली 24.9 MM बारिश के मुकाबले 26.4 MM पानी बरस चुका है, जो सामान्य से 6 फीसदी अधिक है। अगर सिर्फ पिछले सप्ताह (12 से 18 जून) के आंकड़ों पर नजर डालें, तो इस दौरान तय आंकड़े 13.5 MM से सीधे 50 फीसदी ज्यादा यानी 20.2 MM बारिश रिकॉर्ड की गई, जिसने खेती-किसानी और आम लोगों को बड़ी राहत दी है।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।