Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana Wheat MSP 2026: हरियाणा में गेहूं की MSP बढ़कर 2,585 रुपये, 1 अप्रैल से 560 मंडियों में शुरू होगी सरकारी खरीद

AAmandeep Singh
हरियाणा में गेहूं की MSP बढ़कर 2,585 रुपये, 1 अप्रैल से 560 मंडियों में शुरू होगी सरकारी खरीद
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा। हरियाणा में रबी सीजन की तैयारियों के बीच किसानों के लिए राहत भरी खबर आई है। राज्य में 1 अप्रैल से शुरू होने वाली गेहूं की सरकारी खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। पिछले साल के मुकाबले इस बार 160 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है, जिससे प्रदेश के लाखों किसानों को सीधा फायदा मिलेगा।

सरकार ने रबी सीजन 2026 के लिए खरीद की तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेशभर में 560 अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर गेहूं की सरकारी खरीद की व्यवस्था तय की गई है, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी न हो।

विज्ञापन

पिछले साल से 160 रुपये ज्यादा मिलेगा भाव

इस साल गेहूं की MSP बढ़ने से किसानों को बेहतर दाम मिलने की उम्मीद है। पिछले साल गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया था।

अब 2026 रबी सीजन में यह बढ़कर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। ऐसे में गेहूं उत्पादक किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।

गेटपास व्यवस्था में हो सकता है बदलाव

सरकारी खरीद को सुचारु बनाने के लिए गेटपास व्यवस्था में भी बदलाव की तैयारी की जा रही है। सरकार जियो-फेसिंग तकनीक के जरिए किसानों को गेटपास जारी करने की योजना पर काम कर रही है।

पिछले साल किसानों को घर बैठे गेटपास जारी करने की सुविधा दी गई थी, लेकिन इस बार व्यवस्था को और सख्त और व्यवस्थित बनाने की तैयारी है।

पारदर्शिता के लिए नई तकनीक लागू

सरकारी खरीद में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस बार कई तकनीकी कदम लागू किए जा रहे हैं। सरसों की सरकारी खरीद के लिए MSP पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को ही टोकन नंबर दिया जाएगा।

किसान के अंगूठे से बारकोड स्कैन होगा और मंडी के गेट पर ही QR कोड के जरिए गेटपास जनरेट किया जाएगा। किसान जिस वाहन में फसल लेकर आएगा, उसका नंबर दर्ज करना भी अनिवार्य होगा, तभी गेटपास जारी किया जाएगा।

किसानों को क्या होगा फायदा

नई व्यवस्था से मंडियों में फर्जी एंट्री और अव्यवस्था पर रोक लगाने की कोशिश की जा रही है। इससे वास्तविक किसानों को अपनी फसल बेचने में प्राथमिकता मिलने की उम्मीद है।

साथ ही MSP में बढ़ोतरी से गेहूं उत्पादक किसानों को बेहतर दाम मिलेंगे, जिससे रबी सीजन की फसल पर उनकी आय में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।