Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Masoom Sharma Controversy: मासूम शर्मा पर बरसीं रेणू भाटिया: महिला आयोग के सामने पेश नहीं हुए सिंगर, वकील को भेजा

AAmandeep Singh
मासूम शर्मा पर बरसीं रेणू भाटिया: महिला आयोग के सामने पेश नहीं हुए सिंगर, वकील को भेजा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा। विवादों में घिरे हरियाणवी गायक मासूम शर्मा और हरियाणा राज्य महिला आयोग के बीच चल रहा गतिरोध अब और गहरा गया है। देहरादून में एक लाइव शो के दौरान मंच से सरेआम गालियां देने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में शनिवार को मासूम शर्मा को पंचकूला स्थित आयोग के मुख्यालय में पेश होना था।

हालांकि, गायक खुद आने के बजाय अपने कानूनी प्रतिनिधि (वकील) को भेजकर औपचारिकता पूरी करने की कोशिश की। आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने साफ कहा कि कलाकार खुद को कानून से ऊपर न समझें।

विज्ञापन

‘2009 से गालियां दे रहा हूं’— मासूम के बयान पर बरसीं रेणू भाटिया

दरअसल, शुक्रवार को चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मासूम शर्मा ने दोटूक कहा था कि वह अभी बहुत व्यस्त हैं और आयोग के सामने पेश नहीं होंगे। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि वह ईमेल के जरिए अपनी स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं और अपनी गलती के लिए माफी भी मांग चुके हैं।

इस पर पलटवार करते हुए रेणू भाटिया ने कहा कि मासूम खुद को बहुत बड़ा कलाकार बताते हैं और खुद स्वीकार कर रहे हैं कि वह 2009 से मंचों पर गालियां दे रहे हैं। अध्यक्ष ने तल्ख लहजे में कहा कि किसी को भी कला की आड़ में महिलाओं या समाज के सामने अश्लीलता परोसने की इजाजत नहीं दी जा सकती।

शनिवार को भी खुला रहा दफ्तर, अब आखिरी मौके का इंतजार

महिला आयोग इस मामले में काफी गंभीर नजर आ रहा है। रेणू भाटिया ने बताया कि केस की संवेदनशीलता को देखते हुए शनिवार की छुट्टी होने के बावजूद आयोग का दफ्तर सिर्फ मासूम शर्मा की सुनवाई के लिए खोला गया था। गायक के न पहुंचने पर आयोग ने अब उन्हें पेश होने का एक और मौका दिया है।

यदि अगली तारीख पर भी वह व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं होते हैं, तो आयोग कड़ी कानूनी कार्रवाई की सिफारिश कर सकता है। फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम ने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में ‘अभिव्यक्ति की आजादी’ बनाम ‘मर्यादा’ की बहस को फिर से छेड़ दिया है।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।