Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

जन-अपेक्षाओं और सर्व समाज के कल्याण पर केंद्रित होगा हरियाणा का बजट: सीएम नायब सैनी

VVinita Kohli
जन-अपेक्षाओं और सर्व समाज के कल्याण पर केंद्रित होगा हरियाणा का बजट: सीएम नायब सैनी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य का आगामी 2026-27 का बजट आम नागरिक की जरूरतों, विश्वास और भविष्य की उम्मीदों को प्रतिबिंबित करने वाला होगा। सरकार की प्राथमिकता ऐसा बजट तैयार करने की है, जिससे विकास धरातल पर दिखाई दे और योजनाओं का सीधा लाभ जनता तक पहुंचे। वर्ष 2026-27 का बजट जन-अपेक्षाओं और सर्व समाज के कल्याण पर केंद्रित होगा। इस दिशा में प्रशासनिक दक्षता, तकनीकी नवाचार और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी दिशा में लगातार विभिन्न हितधारकों और अधिकारियों के साथ बैठक कर हर पहलू पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।

मुख्यमंत्री वीरवार को हरियाणा निवास में प्रमुख विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। बैठक में गत वर्ष के बजट में की गई घोषणाओं और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। बैठक में जिन विभागों की समीक्षा की गई, उनमें शिक्षा, विकास एवं पंचायत, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, आयुष, महिला एवं बाल विकास, शहरी स्थानीय निकाय, राजस्व, खनन एवं भू-विज्ञान, लोक निर्माण, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, सहकारिता, जेल, विरासत एवं पर्यटन और खेल विभाग शामिल हैं। बैठक में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव और खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम उपस्थित रहे।

विज्ञापन

राज्य सरकार जनता के हित के लिए काम कर रही : सैनी

नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार जनता के हित के लिए काम कर रही है, इसलिए सरकार और अधिकारियों को मिलकर जन सेवा के भाव के साथ काम करना चाहिए। सरकार की जनता के प्रति जवाबदेही है, इसलिए बजट में की गई घोषणाओं और कार्यक्रमों को जमीनीस्तर पर तय समय सीमा में अवश्य लागू किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, जल संसाधन, शहरी एवं ग्रामीण विकास, आधारभूत ढांचे और सामाजिक कल्याण जैसे क्षेत्रों में गुणवत्ता सुधार और सेवा वितरण को सशक्त बनाना सरकार की प्रमुख प्रतिबद्धता है। बजट के माध्यम से विकास की गति को तेज करने के साथ-साथ सामाजिक न्याय और संतुलित प्रगति को भी सुनिश्चित किया जाएगा।

 बजट हरियाणा को विकास के नए आयाम देगा

उन्होंने कहा कि हर वर्ग के हित के लिए बजट निर्माण की प्रक्रिया को अधिक समावेशी, पारदर्शी और परिणामोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न वर्गों और विभागों के साथ संवाद किया जा रहा है। बजट में सूचना प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से योजनाओं की निगरानी, मूल्यांकन और प्रभावशीलता बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026-27 का राज्य का बजट हरियाणा को विकास के नए आयाम देगा और प्रदेश के हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, वित्तायुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता, विरासत एवं पर्यटन विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, खनन एवं भू विज्ञान विभाग के महानिदेशक के मकरंद पांडुरंग तथा  मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. राज नेहरू प्रमुख तौर पर मौजूद रहे। 

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।