Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryanvi Dancer: हाथरस में थप्पड़ मारने वाली डांसर को मिली जान से मारने की धमकी, ऑडियो लीक

AAmandeep Singh
Haryanvi Dancer: हाथरस में थप्पड़ मारने वाली डांसर को मिली जान से मारने की धमकी, ऑडियो लीक
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा: उत्तर प्रदेश के हाथरस में स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान मनचले को सरेआम थप्पड़ मारने वाली हरियाणवी डांसर एक बार फिर बड़े विवादों में घिर गई हैं. इस बार मामला बेहद संगीन है, क्योंकि डांसर को फोन पर जान से मारने और घर से जबरन अगवा करने की धमकी मिली है. डांसर ने खुद अपने साथ हुई इस आपबीती और खौफनाक बातचीत का एक कथित ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किया है. गुरुवार शाम को आए इस अनजान कॉल के बाद से परफॉर्मर की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.

पहले किया प्यार का इजहार, फिर दी AK-47 की धौंस

विज्ञापन

डांसर के मुताबिक, गुरुवार को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से घंटी बजी. फोन उठाने पर दूसरी तरफ मौजूद शख्स पहले तो अजीबोगरीब बातें करते हुए प्यार का इजहार करने लगा. जब डांसर ने इसका कड़ा विरोध किया और उसे फटकार लगाई, तो कॉलर अपनी औकात पर उतर आया. उसने सीधे लहजे में कहा कि वह कोई आम इंसान नहीं बल्कि चंबल का डाकू है. आरोपी ने धमकी देते हुए कहा, “मैं तोप हूं, चंबल का डॉन हूं. AK-47 निकाल दूंगा तेरे घर से.”

‘आईफोन में रिकॉर्डिंग नहीं होती’ कहकर आरोपी को उलझाया

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस बातचीत के दो हिस्से हैं. करीब दो-दो मिनट के इन कल्पित ऑडियो में डांसर बेहद सूझबूझ से कॉलर से बात करती दिख रही हैं. जब आरोपी उन्हें गाली देते हुए कहता है कि रिकॉर्डिंग की तो अंजाम बुरा होगा, तो डांसर कहती हैं कि उनके पास आईफोन है और इसमें रिकॉर्डिंग नहीं होती. इस पर कॉलर रौब झाड़ते हुए कहता है कि आईफोन उसके पास भी है. बातचीत के दौरान जब डांसर पूछती हैं कि जब कभी मिले ही नहीं तो प्यार कैसे हुआ, तो कॉलर उन्हें पुलिस के पास जाने की चुनौती देने लगता है.

विवादों से पुराना नाता, हाथरस से नोएडा तक मचा है बवाल

यह पहली बार नहीं है जब यह हरियाणवी कलाकार सुर्खियों में आई हैं. इससे पहले 3 जून को हाथरस में एक कार्यक्रम के दौरान एक दर्शक ने उनकी कमर छूने की हिमाकत की थी, जिस पर डांसर ने उसे मंच पर ही दे दनादन थप्पड़ जड़ दिए थे. इस मामले में उन्होंने यूपी पुलिस पर कमजोर धाराएं लगाने के आरोप भी मढ़े थे. इसके बाद अभी बीते 16 जून की रात को नोएडा के अल्फा मार्केट में भी दो युवकों ने उनके साथ जबरन सेल्फी लेने की कोशिश की, जिसका विरोध करने पर बीच बाजार में जमकर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की हुई थी.

सुरक्षा पर उठे सवाल, पुलिस जांच का इंतजार

लगातार तीसरी बार किसी न किसी विवाद या सुरक्षा में चूक का सामना कर रही इस स्टेज परफॉर्मर ने इस बार सीधे अपनी जान का खतरा बताया है. हालांकि, वायरल हो रहे इस धमकी भरे ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है, लेकिन जिस तरह खुलेआम चंबल के डॉन का नाम लेकर घर से उठाने की बात कही गई है, उसने डांसर के परिवार को खौफ में डाल दिया है. उम्मीद जताई जा रही है कि डांसर जल्द ही इस कॉल डिटेल के साथ पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराएंगी.

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।