Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Hisar to Haridwar Bus Service: हिसार से ऋषिकेश जाना हुआ आसान! रोडवेज ने शुरू की सीधी बस सेवा, जानें पूरा टाइम-टेबल

AAmandeep Singh
हिसार से ऋषिकेश जाना हुआ आसान! रोडवेज ने शुरू की सीधी बस सेवा, जानें पूरा टाइम-टेबल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा। हरियाणा परिवहन विभाग ने प्रदेश के यात्रियों को धार्मिक स्थलों से जोड़ने की अपनी मुहिम के तहत एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब हिसार, हांसी और जींद क्षेत्र के लोगों को हरिद्वार और ऋषिकेश जाने के लिए घंटों इंतजार या बसें बदलने की परेशानी नहीं उठानी होगी। रोडवेज डिपो जींद (सफीदों उपकेंद्र) ने ‘योगनगरी एक्सप्रेस’ के नाम से सीधी बस सेवा का आगाज कर दिया है। इस नई शुरुआत से न केवल श्रद्धालुओं को आराम मिलेगा, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

सुबह निकलें, शाम को गंगा आरती में हों शामिल

विज्ञापन

रोडवेज द्वारा जारी नए शेड्यूल के मुताबिक, यह बस हिसार बस स्टैंड से रोजाना सुबह 10 बजे अपनी यात्रा शुरू करेगी। इसके बाद 10.40 बजे हांसी, दोपहर 12 बजे जींद और 12.50 बजे सफीदों पहुंचेगी। पानीपत और शामली होते हुए यह बस शाम 6 बजे हरिद्वार पहुंचेगी और पौने सात बजे तक ऋषिकेश के स्टैंड पर खड़ी होगी। वापसी में यह बस ऋषिकेश से अलसुबह 5 बजे रवाना होगी, जिससे यात्री दोपहर तक वापस हिसार लौट सकेंगे।

लंबी दूरी के सफर में मिलेगी कंफर्म सीट

अक्सर हरिद्वार रूट पर यात्रियों की भारी भीड़ के कारण सीट मिलना बड़ी चुनौती होता है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि सफीदों उपकेंद्र से वाया हिसार शुरू हुई इस सेवा का मकसद ही यही है कि बीच रास्ते के बड़े स्टेशनों जैसे हांसी और जींद के यात्रियों को बैठने के लिए पर्याप्त जगह मिल सके। विभाग के अनुसार, वर्तमान में इस रूट पर यात्रियों का अच्छा रुझान देखा जा रहा है, जिसे देखते हुए आने वाले समय में बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

आगामी कांवड़ मेले के लिए विशेष प्लान

आने वाले महीनों में शुरू होने वाले कांवड़ मेले और गर्मियों की छुट्टियों को देखते हुए परिवहन विभाग अभी से सतर्क है। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए जल्द ही कुछ अतिरिक्त रूटों को हरी झंडी दिखाई जाएगी। कोशिश यह है कि श्रद्धा के सफर में किसी भी यात्री को डग्गामार वाहनों या निजी ऑपरेटरों की मनमानी का शिकार न होना पड़े और वे सरकारी बस की सुरक्षित सेवा का लाभ उठा सकें।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।