Breaking News
Narnaul: राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर महिला किसानों की समस्याओं एवं कृषि में योगदान पर हुई चर्चाSirsa Crime: सिरसा में घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पति ने पत्नी की हत्या कर खुद भी की खुदकुशीNarnaul: अग्रोहा धाम में 25 अक्टूबर को लगेगा राष्ट्रीय मेला, देशभर से जुटेंगे लाखों श्रद्धालुराजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत: 2 करोड़ रुपये जमा किए, शर्तों के साथ विदेश जाने का रास्ता खुलाNarnaul: अब तक 46,964 मीट्रिक टन की खरीद पूरी, जिले में 19,369 किसानों ने मंडियों में बेचा बाजराNarnaul: राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर महिला किसानों की समस्याओं एवं कृषि में योगदान पर हुई चर्चाSirsa Crime: सिरसा में घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पति ने पत्नी की हत्या कर खुद भी की खुदकुशीNarnaul: अग्रोहा धाम में 25 अक्टूबर को लगेगा राष्ट्रीय मेला, देशभर से जुटेंगे लाखों श्रद्धालुराजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत: 2 करोड़ रुपये जमा किए, शर्तों के साथ विदेश जाने का रास्ता खुलाNarnaul: अब तक 46,964 मीट्रिक टन की खरीद पूरी, जिले में 19,369 किसानों ने मंडियों में बेचा बाजरा

Hisar Accident: बरवाला-अग्रोहा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ईंटों से भरी ट्रॉली में घुसी कार, 2 की मौत, 3 गंभीर

AAmandeep Singh
शेयर करें
Hisar Accident: बरवाला-अग्रोहा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ईंटों से भरी ट्रॉली में घुसी कार, 2 की मौत, 3 गंभीर

बरवाला-अग्रोहा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ईंटों से भरी ट्रॉली में घुसी कार, 2 की मौत, 3 गंभीर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Hisar Accident: हिसार में शुक्रवार दोपहर रफ्तार का कहर देखने को मिला। बरवाला-अग्रोहा रोड पर बालक चोपटा के पास एक अनियंत्रित ऑल्टो कार आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे जा घुसा। इस खौफनाक हादसे में कार सवार एक महिला और एक पुरुष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए।

भिवानी के बड़वा गांव के रहने वाले थे कार सवार

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त ऑल्टो कार में कुल पांच लोग सवार थे। ये सभी भिवानी जिले के सिवानी उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव बड़वा के निवासी बताए जा रहे हैं। शुक्रवार दोपहर ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अग्रोहा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार सीधे ट्रॉली के पिछले हिस्से से टकरा गई। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके की ओर दौड़े।

घायलों की हालत नाजुक, महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज में भर्ती

हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों और शवों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही बरवाला थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं दोनों मृतकों के शवों को भी पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवाया गया है।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

हादसे के बाद बरवाला-अग्रोहा मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड में कराकर सामान्य कराया। बरवाला थाना पुलिस के अनुसार, परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा कार की ओवरस्पीडिंग के कारण हुआ या फिर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की अचानक ब्रेक लगाने से। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें– Sonipat News: ACB की रेड की भनक लगते ही एसआई ने छत से लगाई छलांग, दोनों पैर टूटे

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हिसार की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।