Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

जेट फ्यूल महंगा, हिसार एयरपोर्ट से सभी रूट्स पर किराया बढ़ा

AAmit Gupta
जेट फ्यूल महंगा, हिसार एयरपोर्ट से सभी रूट्स पर किराया बढ़ा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हिसार में स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले लोगों के लिए बड़ा बदलाव सामने आया है। 1 मई से यहां से संचालित फ्लाइट्स के समय और दिनों में बदलाव किया गया है, साथ ही विभिन्न रूटों पर किराए भी बढ़ा दिए गए हैं। इसका असर हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और आसपास के जिलों के यात्रियों पर सीधे तौर पर पड़ेगा, जिन्हें अब सफर के लिए पहले से ज्यादा खर्च करना होगा।

यह बदलाव ऐसे समय में आया है जब छोटे शहरों से हवाई कनेक्टिविटी लगातार बढ़ रही है। लेकिन किराया बढ़ने से आम यात्रियों, खासकर बिजनेस और रोजाना यात्रा करने वालों की लागत बढ़ेगी।

विज्ञापन

जयपुर फ्लाइट का दिन और समय दोनों बदले

हिसार से जयपुर जाने वाली फ्लाइट के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया गया है। पहले यह सेवा सोमवार और बुधवार को मिलती थी, लेकिन अब इसे मंगलवार और वीरवार के लिए शिफ्ट किया गया है।

समय में भी बदलाव हुआ है। पहले फ्लाइट दोपहर 2:35 बजे उड़ान भरकर 3:35 बजे जयपुर पहुंचती थी, लेकिन 1 मई से यह शाम 4:30 बजे हिसार से उड़ान भरेगी और 5:30 बजे जयपुर पहुंचेगी।

किराए में बढ़ोतरी, हर रूट पर असर

नई दरों के मुताबिक, हिसार से जयपुर का किराया 2400 रुपए से बढ़कर 3000 रुपए हो गया है। चंडीगढ़ रूट पर टिकट 2135 रुपए से बढ़कर 2450 रुपए और दिल्ली रूट पर 1991 रुपए से बढ़कर 2306 रुपए हो गया है।

अयोध्या जाने वाले यात्रियों को भी अब ज्यादा भुगतान करना होगा। इस रूट पर किराया 5075 रुपए से बढ़कर 5495 रुपए कर दिया गया है। लगातार बढ़ोतरी से यह साफ है कि हर रूट पर यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

फ्यूल महंगा, इसलिए बढ़ा किराया

हिसार एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, वित्त मंत्रालय ने जेट फ्यूल पर ड्यूटी 29.5 रुपए से बढ़ाकर 42 रुपए प्रति लीटर कर दी है। इसके अलावा मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है।

इन्हीं कारणों से एयरलाइंस की लागत बढ़ी है, जिसका सीधा असर टिकट की कीमतों पर पड़ा है। आने वाले समय में यदि तेल की कीमतें स्थिर नहीं होतीं, तो किराए में और बदलाव संभव है।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।