Breaking News
रविवार सुबह चंडीगढ़ में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, मैराथन के चलते सुबह 5 से 9:30 बजे तक ट्रैफिक डायवर्टNavratri Recipe: व्रत में बनाएं शेफ संजीव कपूर की यह खास समा चावल पुलाव रेसिपी, साबूदाना खिचड़ी को कहें अलविदाFaridabad News: फरीदाबाद में टला बड़ा हादसा, प्रेमी से बहस के बाद आगरा नहर में कूदने पहुंची युवती को लोगों ने बचायाAmritsar police illegal weapons opium seizure : अमृतसर में एम-16 राइफल और 15 किलो अफीम के साथ 4 तस्कर गिरफ्तारIndia vs West Indies T20: गावस्कर ने महत्वपूर्ण मौके पर मयंक को गेंद नहीं सौंपने के फैसले पर सवाल उठाएरविवार सुबह चंडीगढ़ में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, मैराथन के चलते सुबह 5 से 9:30 बजे तक ट्रैफिक डायवर्टNavratri Recipe: व्रत में बनाएं शेफ संजीव कपूर की यह खास समा चावल पुलाव रेसिपी, साबूदाना खिचड़ी को कहें अलविदाFaridabad News: फरीदाबाद में टला बड़ा हादसा, प्रेमी से बहस के बाद आगरा नहर में कूदने पहुंची युवती को लोगों ने बचायाAmritsar police illegal weapons opium seizure : अमृतसर में एम-16 राइफल और 15 किलो अफीम के साथ 4 तस्कर गिरफ्तारIndia vs West Indies T20: गावस्कर ने महत्वपूर्ण मौके पर मयंक को गेंद नहीं सौंपने के फैसले पर सवाल उठाए

Hisar Crime: हिसार कोर्ट के बाहर दिनदहाड़े गैंगवार, कस्टडी में लाए गए गैंगस्टर विनोद काना की 14 गोलियां मारकर हत्या

AAmandeep Singh
Hisar Crime: हिसार कोर्ट के बाहर दिनदहाड़े गैंगवार, कस्टडी में लाए गए गैंगस्टर विनोद काना की 14 गोलियां मारकर हत्या

हिसार कोर्ट के बाहर दिनदहाड़े गैंगवार, कस्टडी में लाए गए गैंगस्टर विनोद काना की 14 गोलियां मारकर हत्या

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Hisar Crime: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और अपराधियों के बेखौफ हौसलों पर सवाल उठाती एक बेहद सनसनीखेज वारदात हिसार से सामने आई है। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे हिसार जिला अदालत परिसर उस वक्त गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा, जब पुलिस कस्टडी में पेशी पर लाए गए कुख्यात गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काना को बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलियों से भून डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे हमलावरों में से एक को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दबोच लिया है, जबकि पूरे इलाके को सील कर बाकी आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी गई है।

गेट पर पहुंचते ही बाइक सवारों ने बरसाईं गोलियां

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम जैसे ही विनोद काना को कोर्ट के मुख्य द्वार से भीतर ले जाने लगी, तभी पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने महज कुछ सेकेंडों के भीतर करीब 14 राउंड गोलियां दागीं। गोलियों की आवाज से कोर्ट परिसर और आसपास की सड़कों पर भगदड़ मच गई। इस ताबड़तोड़ गोलीबारी में गैंगस्टर विनोद काना खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पास खड़ा एक अन्य व्यक्ति भी गोली लगने से घायल हो गया।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, एक हमलावर हिरासत में

घटना के तुरंत बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। एएसपी मयंक मुदगिल ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फायरिंग करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे गुप्त स्थान पर पूछताछ जारी है। उधर, फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने क्राइम सीन से खून के नमूने, खाली कारतूस और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर और आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

2017 में 7 लाख के इनाम के साथ हुआ था गिरफ्तार

मारा गया गैंगस्टर विनोद काना दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और राजस्थान के इलाकों में आतंक का पर्याय बना हुआ था। साल 2017 में सीआईए (CIA) की टीम ने उसे झज्जर के भडावास इलाके से एक बड़ी कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किया था। उस वक्त उस पर 7 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से दो रिवॉल्वर, एक कार्बाइन, दो 12 बोर बंदूकें और भारी मात्रा में कारतूस के साथ-साथ लग्जरी गाड़ियां बरामद की थीं। काना मंजीत गैंग के प्रदीप सोलंकी की हत्या की साजिश रच रहा था, लेकिन पुलिस ने वक्त रहते उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया था। अब उसकी इस तरह सरेआम हत्या को गैंगवार के एंगल से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें– Haryana News: हरियाणा में मकान मरम्मत के लिए मिलेंगे 80 हजार रुपये, गुरु रविदास जयंती पर सरकार का बड़ा तोहफा

विज्ञापन

हिसार की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।