Hisar Crime News: हरियाणा के हिसार स्थित आर्य नगर में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां आर्थिक तंगी और ट्रांसपोर्ट मालिक की मानसिक प्रताड़ना से आहत होकर 38 वर्षीय ट्राला चालक ने मौत को गले लगा लिया। (Arya Nagar Hisar) मृतक की पहचान कृष्ण के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी और पांच साल की एक मासूम बेटी को छोड़ गया है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कृष्ण लंबे समय से ट्रांसपोर्टर नितिन मित्तल उर्फ सीटू के पास बतौर ट्राला ड्राइवर काम कर रहा था। लेकिन पिछले कुछ समय से उसकी जिंदगी में परेशानियों का पहाड़ टूट पड़ा था, जिसकी मुख्य वजह उसकी मेहनत की कमाई का न मिलना था।
वेतन मांगने पर मिलती थी धमकी, घर में अकेला पाकर उठाया खौफनाक कदम
मृतक के भाई नरेश ने पुलिस को दी गई शिकायत में सनसनीखेज खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि कृष्ण को पिछले करीब 8 से 10 महीनों से ट्रांसपोर्टर की तरफ से कोई वेतन नहीं दिया गया था। (tralla driver suicide Haryana) लगातार वेतन न मिलने के कारण कृष्ण भयंकर आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव के दौर से गुजर रहा था। घटना से कुछ दिन पहले ही कृष्ण ने अपने बकाए पैसों को लेकर ट्रांसपोर्टर नितिन मित्तल से बातचीत की थी, जिस पर आरोपी ने उसे बकाया चुकाने के बजाय नौकरी से बाहर निकालने की धमकी दी थी। इस बात से कृष्ण और ज्यादा आहत और तनाव में रहने लगा था।
घटना के वक्त घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। जब भाई नरेश वापस घर लौटा, तो उसने अंदर का नजारा देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। कृष्ण का शव कमरे में पंखे के कुंडे से फंदे पर लटका हुआ था। आनन-फानन में डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई और आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, सुसाइड नोट नहीं हुआ बरामद
जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि परिजनों के बयानों और गंभीर आरोपों के आधार पर आरोपी ट्रांसपोर्टर नितिन मित्तल उर्फ सीटू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता ( BNS section 108 Haryana) की धारा 108 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस इस मामले के हर पहलू की गहराई से छानबीन कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि प्रताड़ना का दायरा कहां तक था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।
यह भी पढ़ें– Faridabad News: छात्रा के घर लटका मिला 10वीं के छात्र का शव, परिजनों का हंगामा, पुलिस पर पथराव

