Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Hisar Indore Train: हिसार से इंदौर के लिए सीधी सुपरफास्ट ट्रेन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल और स्टॉपेज

AAmandeep Singh
हिसार से इंदौर के लिए सीधी सुपरफास्ट ट्रेन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल और स्टॉपेज
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा। हरियाणा के हिसार जिले के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। बुधवार से हिसार और इंदौर के बीच सीधी सुपरफास्ट ट्रेन सेवा शुरू हो रही है। हिसार रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद नवीन जिंदल और विधायक सावित्री जिंदल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

इस ट्रेन के शुरू होने से हिसार, हांसी और महम के हजारों यात्रियों को बड़ा फायदा होगा। अभी तक इन इलाकों से मध्य प्रदेश जाने के लिए सीधे ट्रेन का विकल्प नहीं था और यात्रियों को दिल्ली या दूसरे शहरों से ट्रेन बदलनी पड़ती थी।

विज्ञापन

हिसार–इंदौर सुपरफास्ट ट्रेन का शेड्यूल

ट्रेन नंबर 20957 इंदौर–हिसार सुपरफास्ट हर बुधवार, शुक्रवार और रविवार को शाम 4:45 बजे इंदौर से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 4:52 बजे दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और इसके बाद शकूर बस्ती, बहादुरगढ़, रोहतक, महम और हांसी होते हुए सुबह 9:20 बजे हिसार पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 20958 हिसार–इंदौर सुपरफास्ट हर सोमवार, गुरुवार और शनिवार को दोपहर 1:20 बजे हिसार से रवाना होगी। यह ट्रेन शाम करीब 6:15 बजे दिल्ली सफदरजंग पहुंचेगी और अगले दिन सुबह लगभग 6:45 बजे इंदौर पहुंचेगी।

छात्रों और यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा

नई ट्रेन सेवा से हरियाणा और मध्य प्रदेश के बीच यात्रा करने वाले लोगों को सीधा विकल्प मिलेगा। खास तौर पर हिसार, हांसी और महम के यात्रियों को अब दिल्ली जाकर ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कोटा के कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले हिसार और आसपास के छात्रों के लिए भी यह ट्रेन काफी मददगार मानी जा रही है। इससे उनकी यात्रा आसान और समय की बचत होगी।

इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

इंदौर से चलकर यह ट्रेन बड़नगर, रतलाम जंक्शन, खाचरोद, नागदा जंक्शन, शामगढ़, रामगंज मंडी, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन, भरतपुर जंक्शन, मथुरा जंक्शन और दिल्ली सफदरजंग स्टेशन पर रुकेगी।

इसके बाद शकूरबस्ती, रोहतक जंक्शन, महम, हांसी और सातरोड होते हुए हिसार पहुंचेगी। वापसी में हिसार से इंदौर जाते समय भी ट्रेन इन्हीं स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

कार्यक्रम को लेकर सियासी चर्चा भी

हिसार रेलवे स्टेशन पर होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा भी तेज है। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री कमल गुप्ता और उनकी पत्नी को कार्यक्रम का निमंत्रण नहीं दिया गया है, जबकि इंदौर को कमल गुप्ता की ससुराल बताया जाता है।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।