Breaking News
Namo Bharat Train Haryana: हरियाणा में नमो भारत ट्रेन प्रोजेक्ट का नया रूट चार्ट और स्टेशनों की पूरी जानकारी, अब नहीं लगेगा ट्रैफिक जामBhiwani News: डॉक्टरों की बेरुखी से गई मासूम की जान, तीन बेटियों के बाद घर आया था बेटाNangal Chaudhary News: दौंखेरा गांव में प्रस्तावित माइंस के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, एनओसी प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप, सोमवार को डीसी कार्यालय पर धरने का ऐलानMan flying to work: कार-बस छोड़िए, आसमान में उड़कर काम पर जाता है यह शख्स, वीडियो देख उड़ जाएंगे होशNarnaul City News: राजकीय महाविद्यालय नारनौल में एनएसएस द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत साइबर सुरक्षा पर विशेष व्याख्यान आयोजितNamo Bharat Train Haryana: हरियाणा में नमो भारत ट्रेन प्रोजेक्ट का नया रूट चार्ट और स्टेशनों की पूरी जानकारी, अब नहीं लगेगा ट्रैफिक जामBhiwani News: डॉक्टरों की बेरुखी से गई मासूम की जान, तीन बेटियों के बाद घर आया था बेटाNangal Chaudhary News: दौंखेरा गांव में प्रस्तावित माइंस के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, एनओसी प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप, सोमवार को डीसी कार्यालय पर धरने का ऐलानMan flying to work: कार-बस छोड़िए, आसमान में उड़कर काम पर जाता है यह शख्स, वीडियो देख उड़ जाएंगे होशNarnaul City News: राजकीय महाविद्यालय नारनौल में एनएसएस द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत साइबर सुरक्षा पर विशेष व्याख्यान आयोजित

Hisar News: बरवाला थाने में जांच अधिकारी महिला पुलिसकर्मी का फोड़ा सिर, 3 महिलाएं गिरफ्तार

GGaganpreet Kaur
शेयर करें
Hisar News: बरवाला थाने में जांच अधिकारी महिला पुलिसकर्मी का फोड़ा सिर, 3 महिलाएं गिरफ्तार

बरवाला थाने में जांच अधिकारी महिला पुलिसकर्मी का फोड़ा सिर, 3 महिलाएं गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Hisar News: हिसार जिले के बरवाला पुलिस स्टेशन के भीतर कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गांव बधावड़ के एक मामले की जांच के सिलसिले में थाने बुलाई गईं महिलाओं और उनके परिजनों ने ड्यूटी पर मौजूद महिला जांच अधिकारी सीमा के साथ न केवल बदसलूकी की, बल्कि उन पर जानलेवा हमला भी कर दिया। हमले में अधिकारी सीमा के सिर पर गंभीर चोट आई है और अस्पताल में जांच के बाद सिर में फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई है।

जांच के दौरान कहासुनी और सिर पर दे मारा कप

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक, सब-इंस्पेक्टर/जांच अधिकारी सीमा गांव बधावड़ की दो बहनों से जुड़े एक पुराने विवाद की फाइल पर कार्रवाई कर रही थीं। इसी सिलसिले में उन्होंने दोनों पक्षों से जुड़े लोगों को पूछताछ के लिए बरवाला थाने बुलाया था। पूछताछ के दौरान बधावड़ निवासी अंजू, भतेरी, प्रियंका और अमित समेत अन्य लोग अचानक उग्र हो गए और महिला अधिकारी से ऊंची आवाज में बहसबाजी करते हुए गाली-गलौज करने लगे। माहौल बिगड़ता देख जब अधिकारी ने उन्हें शांत कराने का प्रयास किया, तो आरोपी महिला अंजू ने मेज पर रखा एक बड़ा भारी कप उठाकर सीधे अधिकारी के सिर पर दे मारा।

खाकी पर हमले से मचा हड़कंप, 3 आरोपी महिलाएं दबोची गईं

थाने परिसर के अंदर ही अधिकारी पर हमला होते ही सहकर्मियों में हड़कंप मच गया। खून से लथपथ जांच अधिकारी को तुरंत इलाज के लिए पास के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके सिर में गंभीर फ्रैक्चर पाया गया। वारदात के तुरंत बाद एक्शन में आई बरवाला पुलिस ने महिला जांच अधिकारी के बयान पर आरोपी अंजू, भतेरी, प्रियंका और अमित समेत अन्य सहयोगियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने और जानलेवा हमला करने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया।

एक आरोपी अमित अभी भी फरार, पुलिस की रेड जारी

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित दबिश देकर वारदात में शामिल तीनों महिला आरोपियों- अंजू, भतेरी और प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, उनका एक मुख्य साथी अमित वारदात के बाद से ही फरार चल रहा है। बरवाला थाना पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार महिलाओं को अदालत में पेश किया जाएगा, वहीं फरार आरोपी अमित के संभावित ठिकानों पर पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें–  गुरुग्राम में युवती से धोखा, शादी का झांसा देकर 10 दिन तक दुष्कर्म, 15 लाख ऐंठकर आरोपी फरार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हिसार की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।