Breaking News
Bijli karamchari Hartal: बत्ती गुल, पानी ठप! हरियाणा में बिजली हड़ताल से बेहाल हुए लोग, करनाल में रोड जामसोनिया गांधी की किताब 10 नवंबर को प्रकाशित होगी, खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी साझा की पहली झलकBollywood news: सनी देओल की फिल्म ‘गबरू’ को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब सिनेमाघरों में देगी दस्तकHisar News: हिसार में लिव-इन में रह रहे युवक-युवती ने खाया जहर, दोनों की मौत से इलाके में सनसनीझोटा को श्रद्धांजलि के बाद पंजाब विधानसभा कल तक स्थगित, नशे पर सत्ता पक्ष-विपक्ष में टकराव के आसारBijli karamchari Hartal: बत्ती गुल, पानी ठप! हरियाणा में बिजली हड़ताल से बेहाल हुए लोग, करनाल में रोड जामसोनिया गांधी की किताब 10 नवंबर को प्रकाशित होगी, खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी साझा की पहली झलकBollywood news: सनी देओल की फिल्म ‘गबरू’ को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब सिनेमाघरों में देगी दस्तकHisar News: हिसार में लिव-इन में रह रहे युवक-युवती ने खाया जहर, दोनों की मौत से इलाके में सनसनीझोटा को श्रद्धांजलि के बाद पंजाब विधानसभा कल तक स्थगित, नशे पर सत्ता पक्ष-विपक्ष में टकराव के आसार

Hisar News: हिसार में लिव-इन में रह रहे युवक-युवती ने खाया जहर, दोनों की मौत से इलाके में सनसनी

Hisar News: हिसार में लिव-इन में रह रहे युवक-युवती ने खाया जहर, दोनों की मौत से इलाके में सनसनी

हिसार में लिव-इन में रह रहे युवक-युवती ने खाया जहर, दोनों की मौत से इलाके में सनसनी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Hisar News: हिसार के आजाद नगर के नजदीक बालसमंद ब्रांच नहर के पास बुधवार शाम एक दर्दनाक वाकया सामने आया, जहां लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक और युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान देने की कोशिश की। (hisar news today) आनन-फानन में दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान पहले युवक और फिर युवती की भी मौत हो गई। इस घटना के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पुलिस इस बात की गहराई से छानबीन कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में दोनों को यह खौफनाक कदम उठाना पड़ा।

दिल्ली में कोचिंग के दौरान हुई थी मुलाकात

विज्ञापन

मृतक युवक की पहचान हिसार के किरमारा गांव निवासी 30 वर्षीय सचिन के रूप में हुई है, जो हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) में बतौर सिक्योरिटी गार्ड अपनी सेवाएं दे रहा था। सचिन के भाई प्रवीण ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि उसका भाई कुछ समय पहले दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। (hazar news crime) उसी दौरान उसकी मुलाकात रोहतक निवासी मनीषा से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और प्यार परवान चढ़ने लगा।

इसके बाद दोनों हिसार आ गए और आजाद नगर इलाके में पिछले करीब छह महीने से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे। इस दौरान परिवार से उनका ज्यादा मेल-जोल नहीं था।

शादीशुदा थी युवती, 10 साल का है बेटा

प्रवीण ने खुलासा किया कि मनीषा पहले से शादीशुदा थी और उसका पति सेना में कार्यरत है। (kirmara village sachin manisha) मनीषा का एक 10 साल का बेटा भी है। हालांकि सचिन और मनीषा एक ही जाति से ताल्लुक रखते थे, लेकिन मनीषा के पहले से विवाहित होने और पारिवारिक उलझनों के कारण मामला पेचीदा था।

बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे राहगीरों की सूचना पर आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अस्सी-पचास की हालत में पड़े दोनों को तुरंत एक निजी अस्पताल ले गई। हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते दोनों को सिविल अस्पताल और फिर वहां से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां गुरुवार सुबह मनीषा ने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस खंगाल रही खुदकुशी की वजह

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों ने नहर के पास जहर खाया था, लेकिन उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका अभी तक आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और हर पहलू से मामले की गहनता से जांच की जा रही है ताकि आत्महत्या के असली कारणों का पता चल सके।

यह भी पढ़ें–Haryana Electricity Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू, कई जिलों में आधी रात से बत्ती गुल, पानी का संकट गहराया

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हिसार की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।