Breaking News
Pehowa minor child assault: पिहोवा में 4 साल के मासूम के साथ कुकर्म, 14 वर्षीय पड़ोसी नाबालिग के खिलाफ पॉक्सो एक्ट दर्जहल्लोमाजरा ओवरब्रिज हादसा: चलती मालगाड़ी का दरवाजा कार पर कैसे गिरा, रेलवे करेगी जांचKoffee With Karan 9: सलमान खान ने आते ही हथियाई करण जौहर की गद्दी, पूछा- क्या अब शो का नाम ‘कॉफी विद सलमान’ है?UPI चार्ज पर दिवाली तक राहत: ₹2,000 से बड़े पेमेंट पर 0.4% MDR अब त्योहार के बाद लगेगाYamunanagar heroin seizure: यूपी से बाइक पर हेरोइन लेकर आ रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 120 ग्राम स्मैक बरामदPehowa minor child assault: पिहोवा में 4 साल के मासूम के साथ कुकर्म, 14 वर्षीय पड़ोसी नाबालिग के खिलाफ पॉक्सो एक्ट दर्जहल्लोमाजरा ओवरब्रिज हादसा: चलती मालगाड़ी का दरवाजा कार पर कैसे गिरा, रेलवे करेगी जांचKoffee With Karan 9: सलमान खान ने आते ही हथियाई करण जौहर की गद्दी, पूछा- क्या अब शो का नाम ‘कॉफी विद सलमान’ है?UPI चार्ज पर दिवाली तक राहत: ₹2,000 से बड़े पेमेंट पर 0.4% MDR अब त्योहार के बाद लगेगाYamunanagar heroin seizure: यूपी से बाइक पर हेरोइन लेकर आ रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 120 ग्राम स्मैक बरामद

Hisar News: हिसार में पूर्व डिप्टी मेयर के साले पर चाकू से हमला, पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने पेट में घोंपा चाकू

GGaganpreet Kaur
Hisar News: हिसार में पूर्व डिप्टी मेयर के साले पर चाकू से हमला, पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने पेट में घोंपा चाकू

हिसार में पूर्व डिप्टी मेयर के साले पर चाकू से हमला

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Hisar News: हरियाणा के हिसार शहर के व्यस्त इलाके प्रताप नगर में बुधवार को कार पार्किंग का मामूली सा विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया। घर के बाहर खड़ी गाड़ी हटाने की बात को लेकर हुए झगड़े में एक सिरफिरे पड़ोसी ने पूर्व डिप्टी मेयर भीम महाजन के साले मोहित हिंदुजा के पेट में सब्जी काटने वाला चाकू घोंप दिया। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लहूलुहान हालत में परिजन और आसपास के लोग तुरंत घायल मोहित को हिसार के सीएमसी (CMC) अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए आरोपी पड़ोसी जगदीप उर्फ जीतू को घटनास्थल से ही हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घायल के बयानों और अस्पताल से मिली मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 115, 118(1), 126, 296 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि वारदात में इस्तेमाल हथियार और अन्य कड़ियों की गहनता से पड़ताल की जा सके।

विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली का रास्ता खाली कराने को लेकर हुआ था विवाद, बात बढ़ने पर हाथापाई तक पहुंची नौबत

मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा विवाद बुधवार को उस वक्त शुरू हुआ जब आरोपी जगदीप उर्फ जीतू ने अपने मकान के काम के लिए ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली मंगवाई थी। गली में खड़ी मोहित की कार के कारण ट्रैक्टर आगे नहीं निकल पा रहा था। रास्ता खाली कराने के लिए जगदीप ने मोहित हिंदुजा के घर की बेल बजाई। उस वक्त घर पर मौजूद मोहित की पत्नी बाहर आईं। चूंकि घर के अन्य पुरुष सदस्य बाहर गए हुए थे, इसलिए उन्होंने शालीनता से जगदीप को कार की चाबी देते हुए खुद गाड़ी थोड़ी आगे करने को कहा।

आरोप है कि जगदीप ने चाबी लेकर कार हटाने से साफ इनकार कर दिया और जिद पर अड़ गया कि मोहित खुद आकर ही गाड़ी हटाए। स्थिति को देखते हुए पत्नी ने तुरंत फोन करके पति मोहित को मौके पर बुलाया। जैसे ही मोहित घर पहुंचा, तो गाड़ी हटाने के तरीके और बात करने की शैली को लेकर दोनों पड़ोसियों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच बीच-सड़क हाथापाई होने लगी।

कार में बैठ रहे थे मोहित, तभी घर से चाकू लाकर आरोपी ने किया जानलेवा हमला

हाथापाई के बाद मामला शांत करने की नीयत से मोहित अपने घर के अंदर गया और कार की चाबी लाकर जैसे ही अपनी गाड़ी में बैठने लगा, तभी आरोपी जगदीप तैश में आकर अपने घर में घुसा। वह किचन से सब्जी काटने वाला तेजधार चाकू उठाकर लाया और बिना संभलने का मौका दिए कार में बैठ रहे मोहित के पेट पर सीधे वार कर दिया।

चाकू लगते ही मोहित दर्द से चिल्लाते हुए वहीं गिर पड़ा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के पड़ोसी दौड़े और पुलिस को सूचना दी। एचओ और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और आरोपी जगदीप को तुरंत दबोच लिया। हिसार पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और रिमांड के दौरान वारदात की पूरी क्रोनोलॉजी और रंजिश के कारणों की तफ्तीश की जाएगी।

यह भी पढ़ें–  हथिनीकुंड बैराज सेना के दोनों लापता कमांडोज के मिले पार्थिव शरीर, जींद में 200 KM दूर मिला एक शव

विज्ञापन

हिसार की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।