Breaking News
Haryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ताHaryana Mandi Bhav: झज्जर की अनाज मंडी में 4,601 रुपये प्रति क्विंटल बिका 1718 धान, जानिए 1509 और 1121 किस्मों का ताजा मंडी भावRajound Anaj Mandi News: राजौंद अनाज मंडी में धान खरीद न होने पर दूसरे दिन भी भड़के किसान, दो घंटे तक मुख्य मार्ग पर रहा चक्का जामWinter Vegetables Gardening: अक्टूबर-नवंबर में घर की छत पर लगाएं ये 7 सब्जियां, सर्दियों में मिलेगी ताजी और ऑर्गेनिक फसलHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ताHaryana Mandi Bhav: झज्जर की अनाज मंडी में 4,601 रुपये प्रति क्विंटल बिका 1718 धान, जानिए 1509 और 1121 किस्मों का ताजा मंडी भावRajound Anaj Mandi News: राजौंद अनाज मंडी में धान खरीद न होने पर दूसरे दिन भी भड़के किसान, दो घंटे तक मुख्य मार्ग पर रहा चक्का जामWinter Vegetables Gardening: अक्टूबर-नवंबर में घर की छत पर लगाएं ये 7 सब्जियां, सर्दियों में मिलेगी ताजी और ऑर्गेनिक फसल

Hisar News: हिसार में हड़ताल के नाम पर गुंडागर्दी, कचरा गाड़ियों के शीशे तोड़े, सुए घोंपकर टायर किए पंचर

AAmandeep Singh
Hisar News: हिसार में हड़ताल के नाम पर गुंडागर्दी, कचरा गाड़ियों के शीशे तोड़े, सुए घोंपकर टायर किए पंचर

हिसार में हड़ताल के नाम पर गुंडागर्दी, कचरा गाड़ियों के शीशे तोड़े, सुए घोंपकर टायर किए पंचर

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Hisar News: हिसार शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच माहौल अचानक बेहद तनावपूर्ण हो गया है। शहर में डोर-टू-डोर कचरा उठाने आई गाड़ियों और उनके चालकों पर हड़ताली कर्मचारियों ने सरेआम हमला बोल दिया। पूर्व निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के घर के पास मलिक चौक सहित ऋषि नगर और सेक्टर-13 में कई कचरा गाड़ियों के शीशे पत्थर मारकर तोड़ दिए गए, टायरों में सुए घोंपे गए और चालकों से बदसलूकी व मारपीट की गई।

घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मलिक चौक पर कचरा गाड़ी को दर्जनों लोग घेरते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि नगर निगम प्रधान सुरेंद्र ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी के ड्राइवर को खुलेआम धमकाया।

विज्ञापन

15 बाइकों पर आए 25 हमलावर, घेरकर पीटा और चाबी छीनी

घटना के शिकार पीड़ित ड्राइवर ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह पारिजात चौक से अपना तय रूट कवर करते हुए कचरा गाड़ी लेकर निकला था। जैसे ही वह मलिक चौक के पास पहुंचा, अचानक करीब 15 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर 20 से 25 लोग वहां आ धमके।

आते ही उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और गाड़ी पर पथराव कर शीशे तोड़ डाले। इसके बाद हमलावरों ने गाड़ी की खिड़की खोलकर ड्राइवर को नीचे खींचा, उसके कपड़े फाड़ दिए और जमकर मारपीट की। आरोपी गाड़ी के जरूरी दस्तावेज और चाबी भी छीनकर ले गए और काम बंद न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।

सेक्टर-13 और ऋषि नगर में भी गाड़ियों को पहुंचाया नुकसान

हिसार के ऋषि नगर और सेक्टर-13 मार्केट से भी तोड़फोड़ की खौफनाक तस्वीरें सामने आई हैं। यहां कचरा उठाने पहुंची गाड़ियों के टायरों को पैने सुओं से गोद दिया गया ताकि गाड़ियां आगे न बढ़ सकें।

गंभीर रूप से घायल पीड़ित कर्मचारी ने सिविल अस्पताल पहुंचकर अपनी एमएलआर (मेडिकल लीगल रिपोर्ट) कटवाई और पुलिस के समक्ष आधिकारिक बयान दर्ज करवाए हैं।

क्रेन से थाने पहुंचाई गई गाड़ियां, आरोपियों की तलाश जारी

वारदात की सूचना मिलते ही नगर निगम अधिकारी अमित कौशिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है और क्षतिग्रस्त गाड़ियों को क्रेन की मदद से थाने पहुंचाया गया।

निगम की टीम उपद्रव में हुए कुल नुकसान का आकलन कर रही है। वहीं, घटना के बाद सभी नामजद और अज्ञात हमलावर मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें–Faridabad News: फरीदाबाद में हनीट्रैप का भंडाफोड़, अश्लील वीडियो के नाम पर 1 लाख वसूलती महिला गिरफ्तार

विज्ञापन

हिसार की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।