Breaking News
Narnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ताNarnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

HKRN Protest: ‘युवाओं की गूंज’ अभियान के तहत एचकेआरएन दफ्तर पर प्रदर्शन, 100 गाड़ियों के साथ पहुंचे युवा

GGaganpreet Kaur
HKRN Protest: 'युवाओं की गूंज' अभियान के तहत एचकेआरएन दफ्तर पर प्रदर्शन, 100 गाड़ियों के साथ पहुंचे युवा

‘युवाओं की गूंज’ अभियान के तहत एचकेआरएन दफ्तर पर प्रदर्शन

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

HKRN Protest: (कैलाश गोयल)। पंचकूला में बुधवार को हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कार्यालय के बाहर उस समय माहौल गरमा गया, जब ‘युवाओं की गूंज’ अभियान के तहत रादौर क्षेत्र से आए सैकड़ों युवाओं ने दफ्तर के बाहर डेरा डाल दिया। पूर्व सांसद कैलाशो सैनी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में युवाओं का आक्रोश साफ देखने को मिला। रादौर से लगभग 80 से 100 गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ पंचकूला पहुंचे कार्यकर्ताओं और युवाओं ने निगम प्रबंधन व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राज्य का युवा आज बेरोजगारी के दौर से गुजर रहा है। अस्थाई व्यवस्था के नाम पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम के जरिए युवाओं का शोषण किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने दो टूक कहा कि युवाओं को उनका हक, सम्मान और स्थायी रोजगार दिलाने के लिए यह लड़ाई अब रुकने वाली नहीं है। सड़क से लेकर विधानसभा के पटल तक युवाओं की आवाज को पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा।

विज्ञापन

वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही भारी मौजूदगी

प्रदर्शन के दौरान स्थानीय स्तर के कई वरिष्ठ नेता, पंचायत प्रतिनिधि और युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्य रूप से नायब सिंह ठसका खादर, रमेश सैनी फतेहगढ़, रामकृष्ण प्रजापत, वेदपाल कंबोज मंदार, ईश्वर चंद्र जयपुर, बलदेव सिंह खुर्दी, लियाकत रायपुर, मौसम खान कमी माजरा, जीशान खान अकालगढ़, अशोक कुमार औरंगाबाद, गजे सिंह रतनगढ़, जगमाल गुर्जर, नसीम खान चमरोड़ी, शिवदास बकना, रिंकू रादौर और कृष्ण लाल सैनी दौलतपुर मालियां सहित कई प्रमुख चेहरे उपस्थित रहे।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही कौशल कर्मियों को पक्का करने और नए पदों पर स्थायी भर्ती की प्रक्रिया शुरू नहीं की, तो इस आंदोलन को पूरे प्रदेश स्तर पर और अधिक उग्र रूप दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें– टेलीग्राम पर बिटकॉइन में मोटे मुनाफे का लालच, कैथल के किसान से ₹1.14 लाख की साइबर ठगी

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।