Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Hoshiarpur News: आईटीबीपी के सेवानिवृत्त अधिकारी से साइबर ठगी, दो बैंक खातों से निकाले 17.52 लाख रुपये

VVinita Kohli
Hoshiarpur News: आईटीबीपी के सेवानिवृत्त अधिकारी से साइबर ठगी, दो बैंक खातों से निकाले 17.52 लाख रुपये
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

होशियारपुर: पंजाब के होशियारपुर जिले में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक सेवानिवृत्त अधिकारी के बैंक खातों से लगभग 17.52 लाख रुपये की कथित ऑनलाइन धोखाधड़ी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। साइबर अपराध पुलिस थाने के अधिकारियों के अनुसार, भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता करनैल सिंह (73), जो टांडा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जलालपुर गांव के निवासी हैं और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) से पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद से सेवानिवृत्त होकर कृषि कार्य में लगे हुए हैं, ने दावा किया कि जलालपुर स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा में उनका अपनी पत्नी के साथ संयुक्त खाता है और उसी बैंक में उनका एक और खाता भी है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि जब वह 21 फरवरी, 2025 को अपने बेटे के साथ बैंक गए तो उन्होंने पाया कि उनके खातों से एक बड़ी रकम कथित तौर पर गायब है।

पुलिस ने बताया कि संयुक्त खाते से ऑनलाइन लेनदेन के माध्यम से कथित तौर पर 11,26,510 रुपये निकाले गए, जिससे खाते में केवल 167 रुपये बचे। इसके अलावा, दूसरे खाते से भी कथित तौर पर 6,26,500 रुपये निकाले गए। पुलिस ने बताया कि कुल मिलाकर, 2 जनवरी, 2025 को कई ऑनलाइन लेनदेन के माध्यम से कथित तौर पर 17,52,010 रुपये निकाले गए। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

होशियारपुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।