Breaking News
Uttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMahendragarh News: विधायक कंवर सिंह यादव ने देर रात किया 120 वॉट की एलईड़ी लाइटें लगाने के कार्य का शुभारंभ, शहर के सौंदर्यीकरण को मिलेगी नई पहचानAhoi Ashtami vrat katha: अहोई अष्टमी की व्रत कथा, जानिए क्यों की जाती है सेही और अहोई माता की पूजा, क्या है इसका महत्वMahendragarh News: कनीना के सेहलंग गांव में चिट्टे और गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2.55 ग्राम चिट्टा और 282 ग्राम गांजा बरामदGurugram Accident: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर खौफनाक हादसा, 120 की स्पीड में आई SUV ने दो टैक्सियों को उड़ाया, डैशकैम में कैद हुई वारदातUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMahendragarh News: विधायक कंवर सिंह यादव ने देर रात किया 120 वॉट की एलईड़ी लाइटें लगाने के कार्य का शुभारंभ, शहर के सौंदर्यीकरण को मिलेगी नई पहचानAhoi Ashtami vrat katha: अहोई अष्टमी की व्रत कथा, जानिए क्यों की जाती है सेही और अहोई माता की पूजा, क्या है इसका महत्वMahendragarh News: कनीना के सेहलंग गांव में चिट्टे और गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2.55 ग्राम चिट्टा और 282 ग्राम गांजा बरामदGurugram Accident: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर खौफनाक हादसा, 120 की स्पीड में आई SUV ने दो टैक्सियों को उड़ाया, डैशकैम में कैद हुई वारदात

Hoshiarpur Ambedkar statue vandalism : होशियारपुर में बाबा साहेब अम्बेडकर की मूर्ति से तोड़-फोड़, इलाके में फैला भारी रोष

Hoshiarpur Ambedkar statue vandalism : होशियारपुर में बाबा साहेब अम्बेडकर की मूर्ति से तोड़-फोड़, इलाके में फैला भारी रोष

होशियारपुर में बाबा साहेब अम्बेडकर की मूर्ति से तोड़-फोड़, इलाके में फैला भारी रोष

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singhकंटेंट क्रेडिट: तरसेम दीवाना

Hoshiarpur Ambedkar statue vandalism : पंजाब में बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर की मूर्तियों को निशाना बनाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लुधियाना में हाल ही में हुई तोड़-फोड़ का मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि अब जिला होशियारपुर के गांव बाड़ियां कलां से एक और निंदनीय घटना सामने आई है। यहां असामाजिक तत्वों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा के साथ घिनौनी हरकत करते हुए तोड़-फोड़ की गई है, जिसके बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव और रोष का माहौल बना हुआ है।

मूर्ति के साथ की गई तोड़-फोड़

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में गुस्सा फूट पड़ा और ग्रामीण मौके पर इकट्ठा होने लगे। मिली जानकारी के अनुसार, गांव के एक स्कूल के बाहर स्थापित बाबा साहेब की मूर्ति को निशाना बनाया गया। उपद्रवियों ने मूर्ति की उंगली, चश्मा और कान को क्षतिग्रस्त कर दिया, जबकि घटनास्थल के आसपास पत्थर भी बिखरे हुए मिले। इस सुनियोजित और अपमानजनक कृत्य से बहुजन समाज और बाबा साहेब के अनुयायियों में गहरा आहत होना स्वाभाविक है।

विज्ञापन

बेगमपुरा टाइगर फोर्स ने की कड़ी निंदा

इस पूरे मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए बेगमपुरा टाइगर फोर्स के नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी है। संगठन के चेयरमैन तरसेम दीवाना और राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मपाल साहनेवाल के निर्देशों के बाद, पंजाब अध्यक्ष बीरपाल ठरोली और जिला अध्यक्ष हैप्पी फतेहगढ़ ने संयुक्त रूप से बयान जारी किया। नेताओं ने दो टूक कहा कि इस तरह की कायरतापूर्ण हरकतों से न तो बाबा साहेब का रचित संविधान बदलेगा और न ही उनकी महान विचारधारा को कोई कमजोर कर सकता है।

शांति बनाए रखने की अपील और सख्त कार्रवाई की मांग

बेगमपुरा टाइगर फोर्स के नेताओं ने मांग की है कि पुलिस प्रशासन इस मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज करे और आरोपियों को बेनकाब करे। उन्होंने कहा कि चाहे इसके पीछे कोई स्थानीय व्यक्ति हो या कोई संगठन, सबकी गहराई से जांच होनी चाहिए। इसके साथ ही नेताओं ने बाबा साहेब के अनुयायियों और आम जनता से अपील की है कि वे संयम रखें, कानून अपने हाथ में न लें और लोकतांत्रिक दायरे में रहकर अपना विरोध दर्ज कराएं ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।

Punjabi Singer Gulab Sidhu Firing : गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग करने वाले पुलिस गिरफ्त से बाहर

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

होशियारपुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।