Breaking News
Cheeka Road Accident: चीका-पिहोवा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत, गांव में मातमThailand Queen Fighter Jet: महल छोड़ लड़ाकू विमान की कमान! थाईलैंड की रानी ने भरी सोलो उड़ान, राजा ने दिया खास मेडलAteli Mandi News: राजकीय महाविद्यालय अटेली में 18 अक्टूबर को सजेगा पूर्व विद्यार्थियों का मेला, द्वितीय एलुमनी मीट का होगा भव्य आयोजनLudhiana Accident : लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर में एंबुलेंस की लेट-लतीफी ने ली घायल की जाननाना पाटेकर की मौत की जांच शुरू, गोवा पुलिस ने दर्ज किया अप्राकृतिक मौत का मामला; देर शाम हुआ अंतिम संस्कारCheeka Road Accident: चीका-पिहोवा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत, गांव में मातमThailand Queen Fighter Jet: महल छोड़ लड़ाकू विमान की कमान! थाईलैंड की रानी ने भरी सोलो उड़ान, राजा ने दिया खास मेडलAteli Mandi News: राजकीय महाविद्यालय अटेली में 18 अक्टूबर को सजेगा पूर्व विद्यार्थियों का मेला, द्वितीय एलुमनी मीट का होगा भव्य आयोजनLudhiana Accident : लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर में एंबुलेंस की लेट-लतीफी ने ली घायल की जाननाना पाटेकर की मौत की जांच शुरू, गोवा पुलिस ने दर्ज किया अप्राकृतिक मौत का मामला; देर शाम हुआ अंतिम संस्कार

HCS Result Hisar Chhavi: हिसार की छवि चिराग सरदाना ने किया कमाल, HCS परीक्षा में पाई 5वीं रैंक

AAmandeep Singh
HCS Result Hisar Chhavi: हिसार की छवि चिराग सरदाना ने किया कमाल, HCS परीक्षा में पाई 5वीं रैंक

हिसार की छवि चिराग सरदाना ने किया कमाल, HCS परीक्षा में पाई 5वीं रैंक

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

HCS Result: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा जारी एचसीएस एवं अलाइड सर्विसेज परीक्षा-2025 के परिणामों में हिसार की होनहार बेटी छवि चिराग सरदाना ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। (Chhavi Chirag Sardana Hisar) छवि ने 675 में से कुल 385.80 अंक हासिल कर पूरे हरियाणा में 5वीं रैंक प्राप्त की है। इस परीक्षा में सोनीपत के अभिषेक सरोहा ने पहला स्थान हासिल किया है, वहीं छवि की इस शानदार उपलब्धि ने हिसार जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन कर दिया है।

हिसार शहर के डोगरान मोहल्ले से ताल्लुक रखने वाली छवि एक बेहद साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आती हैं। उनके पिता शहर में ही एक प्रिंटिंग प्रेस संचालित करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद छवि ने कभी अपने हौसलों को कम नहीं होने दिया और अपनी निरंतर मेहनत के बल पर राज्य की इस सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में सफलता गाड़ दी।

विज्ञापन

मेहनत और अनुशासन से पाई मंजिल, परिजनों ने जताया बेटी पर गर्व

अपनी इस बड़ी कामयाबी पर खुशी जाहिर करते हुए छवि सरदाना ने कहा कि यदि ईमानदारी और सही दिशा में प्रयास किए जाएं, तो परिणाम हमेशा सकारात्मक ही आते हैं। (Hisar girl HCS topper) उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के अटूट विश्वास और मार्गदर्शन को दिया। छवि की यह उपलब्धि अब प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे अन्य स्थानीय युवाओं के लिए भी प्रेरणा का जरिया बन गई है।

उधर, बेटी की इस स्वर्णिम सफलता से गदगद पिता चिराग सरदाना ने कहा कि खुशी का यह पल शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि छवि पढ़ाई को लेकर हमेशा बेहद अनुशासित रही है (HPSC toppers list 2025) और दिन-रात एक कर कई-कई घंटों तक पढ़ाई करती थी। एक साधारण प्रिंटिंग प्रेस चलाने वाले पिता के लिए बेटी का प्रशासनिक अधिकारी बनना किसी सपने के पूरा होने जैसा है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें– Faridabad News: छात्रा के घर लटका मिला 10वीं के छात्र का शव, परिजनों का हंगामा, पुलिस पर पथराव

विज्ञापन

हिसार की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।