Breaking News
Mahendragarh News: हकेवि में IEEE दिवस 2026 के अवसर पर ’सतत विकास के लिए इंजीनियरिंग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का सफल आयोजनNarnaul: समाधान शिविर में उपायुक्त ने दिए हर शिकायत पर एक्शन टेकन रिपोर्ट के निर्देश, मुख्यमंत्री कार्यालय करता है सीधी निगरानीपंजाब पुलिस के इंस्टाग्राम पोस्ट पर हाईकोर्ट सख्त, घायल आरोपियों के वीडियो पर DGP से जवाब तलबNarnaul: राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर महिला किसानों की समस्याओं एवं कृषि में योगदान पर हुई चर्चाSirsa Crime: सिरसा में घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पति ने पत्नी की हत्या कर खुद भी की खुदकुशीMahendragarh News: हकेवि में IEEE दिवस 2026 के अवसर पर ’सतत विकास के लिए इंजीनियरिंग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का सफल आयोजनNarnaul: समाधान शिविर में उपायुक्त ने दिए हर शिकायत पर एक्शन टेकन रिपोर्ट के निर्देश, मुख्यमंत्री कार्यालय करता है सीधी निगरानीपंजाब पुलिस के इंस्टाग्राम पोस्ट पर हाईकोर्ट सख्त, घायल आरोपियों के वीडियो पर DGP से जवाब तलबNarnaul: राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर महिला किसानों की समस्याओं एवं कृषि में योगदान पर हुई चर्चाSirsa Crime: सिरसा में घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पति ने पत्नी की हत्या कर खुद भी की खुदकुशी

Kurukshetra News: बंदी सिखों की रिहाई के लिए देशव्यापी ‘जेल भरो आंदोलन’ की तैयारी, HSGMC अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा का बड़ा ऐलान

AAmandeep Singh
शेयर करें
Kurukshetra News: बंदी सिखों की रिहाई के लिए देशव्यापी 'जेल भरो आंदोलन' की तैयारी, HSGMC अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा का बड़ा ऐलान

बंदी सिखों की रिहाई के लिए देशव्यापी ‘जेल भरो आंदोलन’ की तैयारी, HSGMC अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा का बड़ा ऐलान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Kurukshetra News: सजा पूरी होने के बावजूद देश की अलग-अलग जेलों में बंद सिख कैदियों (बंदी सिखों) की रिहाई का मुद्दा एक बार फिर जोर पकड़ने लगा है। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (HSGMC) के प्रदेश अध्यक्ष जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने साफ कर दिया है कि अब केवल ज्ञापनों और अपीलों का समय बीत चुका है, अब हक के लिए सड़कों पर उतरकर देशव्यापी ‘जेल भरो आंदोलन’ छेड़ने की जरूरत है। कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक गुरुद्वारा छठी पातशाही में आयोजित विशेष अरदास समागम के बाद झींडा पत्रकारों से बात कर रहे थे।

गुरुद्वारा छठी पातशाही में उमड़ा संगत का सैलाब, रिहाई के लिए हुई अरदास

विज्ञापन

पत्रकार वार्ता से पहले गुरुद्वारा छठी पातशाही परिसर में सिख बंदियों की जल्द रिहाई की कामना को लेकर श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए और विशेष पाठ का आयोजन किया गया। इस समागम में हरियाणा के कोने-कोने से पहुंची सैकड़ों की संख्या में संगत ने शिरकत की। अरदास के दौरान वातावरण पंथिक नारों और बंदी सिखों की न्यायसंगत रिहाई की मांगों से गुंजायमान रहा।

प्रधानमंत्री के आश्वासन के बाद भी क्यों अटका मामला?

पत्रकारों को संबोधित करते हुए जत्थेदार झींडा ने केंद्र सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि बंदी सिखों की रिहाई को लेकर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक कई मौकों पर सकारात्मक आश्वासन दे चुके हैं, लेकिन अफसोस की बात है कि प्रशासनिक तंत्र की ढिलाई और राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी के कारण आज तक उन्हें रिहा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जब कानून के मुताबिक कोई कैदी अपनी निर्धारित सजा पूरी कर लेता है, तो उसे सलाखों के पीछे रखना सीधा मानवाधिकारों का उल्लंघन है।

पंजाब बंद के कदम को बताया जायज, जल्द बनेगी संयुक्त रणनीति

पंजाब में सिख संगठनों द्वारा इसी मांग को लेकर किए जा रहे बंद और प्रदर्शनों का खुलकर समर्थन करते हुए झींडा ने कहा कि यह कदम बिल्कुल उचित है और इस संघर्ष को और व्यापक रूप देने की आवश्यकता है। उन्होंने जानकारी दी कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जल्द ही पंजाब में संघर्ष कर रही मुख्य कमेटियों और पंथिक नुमाइंदों से मुलाकात करेगा। इस बैठक में ‘जेल भरो आंदोलन’ की रूपरेखा और आंदोलन की अगली दिशा तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें– Sonipat News: ACB की रेड की भनक लगते ही एसआई ने छत से लगाई छलांग, दोनों पैर टूटे

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।