Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

अभी भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं : दक्षिण अफ्रीका के कप्तान माक्ररम

JJagmarg Desk
अभी भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं : दक्षिण अफ्रीका के कप्तान माक्ररम
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

अहमदाबाद: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन माक्ररम का मानना है कि उनकी टीम टी20 विश्व कप में अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकी है लेकिन धीरे धीरे सुधार के साथ नतीजे अच्छे आयेंगे।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप डी के मुकाबले से पहले माक्ररम ने स्वीकार किया कि कीवी कोच रॉब वाल्टर को उनकी टीम की ताकत और कमजोरियों के बारे में बखूबी पता है। वॉल्टर पहले दक्षिण अफ्रीका के कई खिलाड़ियों के साथ काम कर चुके हैं । माक्ररम ने कहा कि वह हम सभी को अच्छे से जानते हैं और उन्हें पता है कि हम कैसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं या कहां कमजोर पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि एक टीम के रूप में हम सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाये हैं । हमारा फोकस अपनी शत प्रतिशत क्षमता पर खेलना है । अगर प्रदर्शन में सुधार करते रहे तो नतीजे खुद ब खुद मिलेंगे।

उन्होंने स्वीकार किया कि गेंदबाजी में अनुशासन नजर नहीं आ रहा है। पिछले दो मैचों में उनके गेंदबाजों ने 22 अतिरिक्त रन दिये। माक्ररम ने कहा कि इस प्रारूप में 11 फालतू रन बहुत होते हैं। हम टीम बैठकों में इस पर बात कर रहे हैं । हर गेंदबाज को अपनी ताकत पर खेलना होगा । अहमदाबाद में दूधिया रोशनी में टीम संयोजन के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि स्पिन और तेज गेंदबाजी में संतुलन रखा जायेगा।

विज्ञापन

क्रिकेट की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।